Prahlad Joshi :प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

Bindash Bol

Prahlad Joshi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर किया गया।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के अलावा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) का कार्यभार संभाल रहे हैं। वह कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद हैं और इंटरनेशनल सोलर अलायंस के अध्यक्ष भी हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने खुद किया इस्तीफे का ऐलान

शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों के भविष्य की रक्षा और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलनों का “देश-विरोधी ताकतों” द्वारा राजनीतिक लाभ उठाने से रोकने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में किसी वरिष्ठ मंत्री का लगातार विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक दबाव के बीच इस्तीफा देना एक दुर्लभ घटनाक्रम माना जा रहा है।

CJP आंदोलन के बीच बड़ा फैसला

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच प्रस्तावित तीसरे दौर की वार्ता से कुछ घंटे पहले आया। CJP पहले ही साफ कर चुकी थी कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उसकी प्रमुख और “नॉन-नेगोशिएबल” मांग है।
उधर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा जंतर-मंतर लौटकर सरकार से जवाबदेही की मांग करेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment