CWG 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एक अगस्त का दिन काफी ऐतिहासिक रहा जिसमें बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल की बरसात देखने को मिली. मेडल टैली में भी भारत ने लंबी छलांग लगाने के साथ टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है. अब तक जहां 13 गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल हुई तो वहीं 17 सिल्वर और 9 कांस्य पदक जीत चुके हैं, जिसके बाद कुल मेडल की संख्या 39 पहुंच चुकी है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10वें दिन भारत ने दनादन 16 मेडल अपने नाम किए. CWG 2026 के 10वें दिन (1 अगस्त) को भारतीय बॉक्सर का जलवा रहा, जिन्होंने झोली में गोल्ड की बरसात कर दी. भारत के जीते 16 मेडल में आधे गोल्ड रहे. इस कामयाबी का बंपर फायदा भारत को CWG 2026 की मेडल टैली में मिला, जहां उसने एक ही झटके में 6 टीमों को पीछे छोड़ दिया.
मेडल टैली में भारत की लंबी छलांग
मेडल टैली में भारत पहले 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 23 मेडल जीतकर 10वें नंबर पर था. लेकिन, 10वें दिन के खेल के बाद हालात बदल गए. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली का नजारा बदल गया. भारत के ना सिर्फ जीते पदकों की संख्या में इजाफा हुआ बल्कि उसकी रैंकिंग भी मेडल टैली में दुरुस्त हो गई. 10वें दिन भारत ने 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ 16 पदक जीते. एक दिन में मिली इस कामयाबी ने मेडल टैली में उसके पदकों की टोटल संख्या को 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ 39 तक पहुंचा दिया. वहीं रैंकिंग में भी भारत 10वें से सीधा चौथे स्थान पर पहुंच गया. CWG में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में दिल्ली में रहा था. तब उसने 38 गोल्ड के साथ कुल 101 मेडल जीते थे और पदक तालिका में दूसरे नंबर पर रहा था.
भारत के 10 में से 7 बॉक्सर ने जीते गोल्ड
10वें दिन यानी 1 अगस्त को भारत के 10 बॉक्सर गोल्ड मेडल जीतने के मकसद से रिंग में थे. उन 10 में से 7 को अपने उस मकसद में कामयाबी मिली. यानी उन्होंने गोल्ड मेडल पर पंच जड़ा. वहीं बाकी के 3 मुक्केबाजों ने फाइनल फाइट हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता. ये पहली बार है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सर ने 7 गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं.बॉक्सिंग में तो 7 गोल्ड की बारिश हुई ही, इसके अलावा 10वें दिन का एक और गोल्ड मेडल पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने मेंस शॉट पुट F57 इवेंट में दिलाया
इन खेलों में भारत ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन 5 सिल्वर जीते, जिसमें 3 भारतीय बॉक्सरों ने वीमेंस 75 किलो, मेंस 90 किलो और मेंस 55 किलो कैटेगरी में दिलाए. वहीं बाकी के 2 सिल्वर मेंस ट्रिपल जंप और मेंस शॉट पुट F57 इवेंट में आया. भारत ने मेंस ट्रिपल जंप में एक ब्रॉन्ज भी जीता. इसके अलावा 10वें दिन बाकी के दो और ब्रॉन्ज भारत ने मेंस 5000 मीटर की रेस और जूडो में जीते.
आइए एक नजर डालते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10वें दिन के खेल के बाद मेडल टैली की टॉप 10 टीमों पर.
CWG 2026 DAY 10 के बाद मेडल टैली की टॉप 10 टीम
देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
1 ऑस्ट्रेलिया 63 40 51 154
2 इंग्लैंड 26 40 34 100
3 कनाडा 18 20 21 59
4 भारत 13 17 9 39
5 स्कॉटलैंड 13 8 17 38
6 नाइजीरिया 10 7 6 23
7 जमैका 9 3 5 17
8 न्यूजीलैंड 8 11 9 28
9 वेल्स 8 10 12 30
10 मलेशिया 8 3 3 14