Hanuman Ansh: ​2 करोड़ की फिल्म, 31वें दिन 22 करोड़ की लूट! ‘हनुमान अंश’ के इस चमत्कार ने हिलाया पूरा बॉक्स ऑफिस, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

Bindash Bol

* बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का महातूफान: महज 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 31वें दिन कूटे 22.75 करोड़, 122 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

Hanuman Ansh: सिनेमा के इतिहास में ऐसे चमत्कार कभी-कभार ही देखने को मिलते हैं, जब बिना किसी भारी-भरकम स्टारकास्ट या सैकड़ों करोड़ के पीआर स्टंट के कोई फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने लगे। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में बेहद खामोशी से उतरी छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा बवंडर खड़ा कर दिया है कि बड़े-बड़े धुरंधरों के पसीने छूट गए हैं। महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में तैयार हुई इस दैवीय और भावनात्मक फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन वह कारनामा कर दिखाया है, जिसे ट्रेड पंडित सदी का सबसे बड़ा उलटफेर बता रहे हैं।

एक ही दिन में बजट से 11 गुना ज्यादा कमाई, बनाया ऑल-टाइम रिकॉर्ड

​सैकनिल्क के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 31वें दिन यानी अपने पांचवें रविवार को फिल्म ने भारत में 22.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर हर किसी को दंग कर दिया। किसी फिल्म का अपने 31वें दिन अपने कुल बजट से 11 गुना ज्यादा कमाई करना भारतीय सिनेमा में अकल्पनीय माना जाता है। इससे पहले फिल्म ने 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपये बटोरे थे, लेकिन रविवार को इसने अपने ही सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

10 लाख की धीमी शुरुआत से 122 करोड़ के क्लब तक का जादुई सफर

​’हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा किसी फिल्मी पटकथा से कम रोमांचक नहीं रही सफर…

* ​शुरुआती 16 दिन (धीमी चाल): फिल्म ने पहले दिन महज 10 लाख रुपये से खाता खोला था। शुरुआती दो हफ्तों तक फिल्म लाखों में सिमटी रही और एक दिन भी एक करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई।

* ​17वें दिन का टर्निंग पॉइंट: जब लगा कि फिल्म सामान्य प्रदर्शन के बाद उतर जाएगी, तभी ‘माउथ पब्लिसिटी’ की ऐसी आंधी चली कि 17वें दिन फिल्म ने सीधे 2.20 करोड़ रुपये बटोर लिए।

* ​31 दिनों का महासंग्राम: लगातार हाउसफुल शोज के दम पर फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन अब तक 122.13 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर चुका है।

अब विदेशों में बजेगा डंका, ‘होम्बले फिल्म्स’ ने संभाली कमान

​घरेलू सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद अब ‘हनुमान अंश’ का डंका दुनिया भर में बजने जा रहा है। 11 सितंबर को यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि KGF, कांतारा और सालार जैसी पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर्स देने वाली दिग्गज प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स ने इसके ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार अपने हाथ में ले लिए हैं।
​कंटेंट के दम पर रचा गया यह इतिहास साबित करता है कि जब कहानी में आस्था, समर्पण और सच्चाई हो, तो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए किसी सुपरस्टार की जरूरत नहीं होती।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment