* आतंकवाद पर पाकिस्तान पुराना ढोंग और भारत का कड़ा प्रहार
Pakistan : अंतर्राष्ट्रीय दबाव और आगामी FATF (Financial Action Task Force) की बैठक से ठीक पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी फितरत के मुताबिक घटिया ड्रामेबाजी शुरू कर दी है। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने अपनी नई ‘रेड बुक’ में खूंखार आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित करते हुए उस पर 70 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
लेकिन, पाकिस्तान की इस कागजी कार्रवाई का सच पूरी दुनिया जानती है। यह और कुछ नहीं, बल्कि FATF की ब्लैकलिस्ट से बचने के लिए दुनिया की आंखों में धूल झोंकने की एक और खोखली चाल है।
‘यह सिर्फ गुमराह करने की साजिश है…’ — MEA का कड़ा बयान
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के इस पाखंड की धज्जियां उड़ाते हुए उसे खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का मुख्य पनाहगार है और उसके ऐसे दिखावटी ऐलानों से कोई मूर्ख नहीं बनने वाला।
“पाकिस्तान की ओर से लोगों को गुमराह करने की ऐसी चालें कोई नई बात नहीं हैं…
आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश का ऐसे दिखावटी ऐलान करना, हम सब जानते हैं कि ये कितने खोखले होते हैं। पाकिस्तान को ऐसे ऐलान करने के बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए जिनका असल में कोई नतीजा निकले।”
भारत ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान की इन चालबाजियों को अच्छी तरह समझता है। यदि पाकिस्तान वास्तव में अपनी भलाई चाहता है, तो उसे कागजी ड्रामेबाजी बंद करके आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करनी होगी।
लाल सागर में फंसे भारतीयों पर भी अपडेट
इस प्रेस ब्रीफिंग के दौरान MEA ने लाल सागर में ओमान के तट के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हुए हमले को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की..
* जहाज का विवरण: यह पनामा के झंडे वाला एक पोत था, जिस पर कुल 14 भारतीय नागरिक (नाविक) सवार थे।
* बचाव अभियान: ओमान के अधिकारियों की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 13 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
* लापता नाविक: जहाज पर मौजूद 1 भारतीय नागरिक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेजी से जारी है।
* राजनयिक मदद: ओमान स्थित भारतीय दूतावास इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
