* टीम इंडिया गोल्ड मेडल से एक कदम दूर, बांग्लादेश को सेमीफाइनल में धो डाला, अब श्रीलंका से फाइनल
IND W vs BAN W : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. भारतीय टीम ने फाइनल के टिकट की स्क्रिप्ट बांग्लादेश पर अपनी सबसे बड़ी जीत के साथ लिखी है. बांग्लादेश की हालत सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इतनी खराब कर दी कि उनके लिए उनके टोटल स्कोर से पार पाना छोड़िए, शेफाली वर्मा के बनाए स्कोर से भी आगे निकलना मुश्किल हो गया. शेफाली वर्मा 100 रन बनाकर नाबाद रहीं. जबकि 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में बस 81 रन ही बना सकी.
भारत के 5 गेंदबाजों ने ऐसे बरपाया कहर
बांग्लादेश पर महिला T20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत की पटकथा लिखने में भारतीय बल्लेबाजों की तो भूमिका रही ही, उसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों का योगदान भी कम नहीं रहा. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच में 5 गेंदबाज आजमाए और उनमें कोई भी ऐसा नहीं रहा, जिसने विकेट नहीं लिए. दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए. श्री चरणी को 2 विकेट मिला, जबकि क्रांति गौड़ और श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट हासिल किया.
