Diwali 2026: दिवाली पर सिर्फ दीये मत जलाओ… ये आसान उपाय करो, घर में पैसों की बारिश हो जाएगी!

Maneesh Kumar Tiwari

मेनडोर का दीपक से बांस का सूप… दिवाली के ये उपाय खोल देंगे लक्ष्मी का खजाना!

मुख्य द्वार का दीपक + बांस का सूप… दिवाली के वो उपाय जो गरीबी भगाकर लक्ष्मी लाते हैं

Diwali 2026: दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी को घर में बसाने का सबसे शक्तिशाली मौका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ दीये जलाने से काम नहीं चलता?
मेनडोर पर सही तरीके से दीपक जलाने से लेकर बांस के सूप को पीटने तक… कुछ छोटे-छोटे लेकिन बेहद असरदार उपाय हैं, जो साल भर की गरीबी भगाकर घर में पैसों की बारिश ला सकते हैं.
ये उपाय सदियों से चले आ रहे हैं और आज भी लाखों परिवार इन्हें करके अपनी किस्मत बदल रहे हैं. इस दिवाली आप भी इन्हें अपनाएं… और देखें कैसे मां लक्ष्मी खुद आपके द्वार पर दस्तक देती हैं!

त्योहार हों या फिर सामान्य समय भारत वर्ष में कई तरह की मान्यताएं एवं विचार हमें सुनने को मिलते हैं. घर की सुख शांति और खुशहाली के लिए कई पारंपरिक उपाय बताए गए हैं इसके अलावा नियमित रुप से भी कुछ कामों को करने की प्रथा भी चली आई है. घर का मुख्य द्वार केवल आने जाने का रास्ता नहीं होता अपितु इसे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का स्थान भी माना जाता है. यही वजह है कि धनतेरस, दिवाली के विशेष पर्वों और शुभ अवसरों पर मुख्य द्वार की साफ सफाई करने से लेकर दीपक जलाने तक की परंपरा निभाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन कामों से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है.

इसी तरह बांस के सूप को पीटने की परंपरा भी कई क्षेत्रों में प्रचलित है. इसे घर से दरिद्रता और नकारात्मकता को दूर करने से जोड़कर देखा जाता है. अगर आप भी अपने घर में खुशहाली की कामना करते हैं तो इन पारंपरिक उपायों को अपनी पूजा एवं दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
धार्मिक मान्यताओं में घर के मुख्य द्वार का विशेष महत्व बताया गया है. इसे मां लक्ष्मी के आगमन का स्थान माना जाता है यही वजह है कि मुख्य द्वार के पास दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. संध्या के समय दीपक जलाने से घर में शुभता का आगमन होता है, सुख शांति बनी रहती है. पूजा के समय घी या तिल के तेल का दीपक जलाना उत्तम होता है.

बांस के सूप को पीटने की परंपरा

कई स्थानों पर विशेष धार्मिक अवसरों पर बांस के सूप को पीटने की परंपरा निभाई जाती है. लोक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर की दरिद्रता और नकारात्मकता दूर होती है. इसे पुराने कष्टों को पीछे छोड़कर नए सुखद समय का स्वागत करने का प्रतीक भी माना जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में यह परंपरा विशेष रूप से देखने को मिलती है. मान्यता है कि सूप की आवाज के साथ घर से नकारात्मक प्रभावों को बाहर करने की कामना की जाती है.

रंगोली बनाना

भारतीय परंपराओं में रंगोली को शुभता एवं मंगल का प्रतीक माना गया है. त्योहारों और विशेष अवसरों पर घर के दरवाजे पर रंगोली बनाने की परंपरा है. प्राकृतिक रंगों से सुंदर आकृतियां बना सकते हैं अथवा स्वास्तिक जैसे शुभ चिह्न भी बनाए जाते हैं. मान्यता है कि सुंदर रंगोली घर में खुशियों के स्वागत का प्रतीक होती है इससे घर का प्रवेश द्वार नकारात्मकता से सदैव दूर रहता है.

तुलसी पूजा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है. घर में तुलसी का पौधा लगाने और नियमित पूजा करने की परंपरा है. शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे घर में सुख शांति बनी रहती है. तुलसी के पौधे की नियमित देखभाल करें और उसके आसपास साफ सफाई रखें.

अन्न और वस्त्र का दान

दान पुण्य को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि गरीब लोगों की सहायता करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को अनाज और वस्त्र दान कर सकते हैं. किसी को भोजन कराना भी सेवा का अच्छा माध्यम है. विशेष पर्वों पर चावल और गेहूं जैसी खाद्य सामग्री का दान करने की परंपरा भी है.

कपूर से पूजा करना

कपूर को पूजा पाठ में विशेष स्थान दिया गया है. सुबह या शाम आरती के समय कपूर जलाने की परंपरा है. इसकी सुगंध से पूजा स्थल का वातावरण सुगंधित हो जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार कपूर जलाना शुभ माना जाता है. इस तरह के तमाम उपायों को जीवन में शामिल करते हुए अपने माहौल को सकारात्मक बनाए रखा जा सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. बिंदास बोल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Share This Article
Leave a Comment