BJP : मिशन 2027-2029.. बीजेपी ने बदली राज्यों की सियासी तस्वीर, राम माधव, विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Bindash Bol

BJP : लोकप्रिय राजनीतिक परिदृश्य में हमेशा चुनावी मोड में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची तत्काल प्रभाव से घोषित कर दी है। पार्टी आलाकमान और जमीनी स्तर के बीच मजबूत समन्वय, अचूक चुनावी रणनीति और सांगठनिक कसावट के लिहाज से यह पद बेहद अहम माने जाते हैं।
इस बार के फेरबदल में पार्टी के कई दिग्गजों को सियासी रूप से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण राज्यों की कमान सौंपी गई है।

प्रमुख नेताओं को मिली अहम राज्यों की कमान

* ​उत्तर प्रदेश (यूपी): राजनीतिक रूप से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को सौंपी गई है, जिनका साथ देने के लिए जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत oझा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

* ​स्मृति ईरानी: पार्टी ने महिला नेत्री स्मृति ईरानी पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे अहम राज्यों के प्रभारी पद की बड़ी जिम्मेदारी दी है।

* ​राम माधव: वापसी करते हुए अनुभवी नेता राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु जैसे राज्यों का प्रभार सौंपा गया है।

* ​मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र की कमान सौंपी गई है।

* ​सुनील बंसल: पार्टी के रणनीतिकार सुनील बंसल को एक बार फिर तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे रणनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्यों के प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों की झलक

​दलगत राजनीति में क्षेत्रीय संतुलन और अनुभवी चेहरों को साधते हुए कई अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण राज्यों के प्रभार सौंपे गए झलक…

* ​बिहार एवं कर्नाटक: हरीश द्विवेदी

* ​झारखंड: गजेंद्र पटेल (प्रभारी) और निवेदिता सिंह (सह-प्रभारी)

* ​राजस्थान: संजय भाटिया (प्रभारी) और कविता पाटीदार व कुलजीत चहल (सह-प्रभारी)

* ​पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर: सतीश पूनिया

​इस बड़े सांगठनिक बदलाव के जरिए भाजपा ने आगामी चुनावी चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नए प्रभारियों की यह फौज पार्टी की नीतियों को धरातल पर उतारने और चुनावी राज्यों में विजय पताका फहराने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

पार्टी के इन सभी नवनियुक्त प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि बीजेपी ने आगामी सियासी रण के लिए अपनी कमर कस ली है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment