Prashant Bhushan : रूस के विदेश मंत्री ने की भारत की आलोचना… फर्जी वीडियो शेयर कर घिरे प्रशांत भूषण, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Bindash Bol

Prashant Bhushan : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ बुधवार को दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. उन पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का फर्जी वीडियो साझा करने का आरोप है, जिसमें लावरोव को भारत की आलोचना करते हुए दिखाया गया था. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) और रूसी दूतावास ने फैक्ट-चेक कर इस वीडियो को फेक और AI-जनरेटेड बताया था.

पुलिस के मुताबिक, साइबर पेट्रोलिंग के दौरान 3 नवंबर को इस मामले की जानकारी सामने आई थी. सोशल मीडिया हैंडल @thequotesnews ने दावा किया कि प्रशांत भूषण के हैंडल @pbhushan1 से रूस के विदेश मंत्री का कथित Doctored वीडियो शेयर किया गया. आरोप है कि वीडियो के जरिए भारत विरोधी और भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश की गई.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज की FIR

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का फर्जी वीडियो शेयर कर प्रशांत भूषण अब कानूनी चक्कर में फंस गए हैं. मामले में शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस ने प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR No. 263/26 तहत BNS की धारा 336(4), 353(1)(c), 356, 340(2) और 66C IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

प्रशांत भूषण ने वीडियो शेयर कर क्या लिखा?

प्रशांत भूषण ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के एक वीडियो का क्लिप शेयर किया था. इसके कैप्शन में लिखा था कि रूस के विदेश मंत्री की ओर से भारत को एक जोरदार तमाचा. जयशंकर रूस को आखिर कैसी सलाह दे रहे थे? वीडियो में लावरोव को देश के आंतरिक मामलों और रूस से तेल खरीद को लेकर भारत की आलोचना करते हुए दिखाया गया था.

Share This Article
Leave a Comment