- दिवाली की रात अंधेरा होने के बाद चुपचाप कर लें ये गुप्त उपाय, बंद किस्मत के ताले भी खुल जाएंगे!
Diwali 2026: सालभर में आने वाले त्योहारों में दिवाली का दिन माता लक्ष्मी को सबसे ज्यादा प्रिय है। इस साल दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी। हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और रोशनी से सजाते हैं और विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करते हैं।
दिवाली पर पूजा-पाठ और दीपदान के अलावा धन-समृद्धि पाने, आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने और घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए भी कई तरह के उपाय किए जाते हैं। दिवाली की रात को तंत्र-मन्त्र और साधना की सबसे शक्तिशाली रात यानी ‘महारात्रि’ माना जाता है।
इस रात किए गए छोटे-छोटे गुप्त उपाय कभी खाली नहीं जाते। अगर आप भी लंबे समय से आर्थिक तंगी, कर्ज या असफलताओं से जूझ रहे हैं, तो दिवाली की रात चुपचाप किए गए ये अचूक उपाय आपकी सोई हुई किस्मत को रातों-रात चमका सकते हैं। अगर आप इन्हें पूरी श्रद्धा और खामोशी के साथ दिवाली की रात कर लें, तो घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं इनमें से किसी एक बेहद असरदार उपाय के बारे में…
दिवाली की रात धन प्राप्ति के लिए क्या उपाय करें?
- सिक्के का उपाय: दिवाली की रात ठीक 12:00 से 12:30 बजे के बीच यदि आपके आस-पास पीपल, आंवला या बेलपत्र का वृक्ष हो, तो उसके नीचे जाएं. इसके बाद घर आकर लक्ष्मी पूजन वाले स्थान पर प्रणाम करें। पूजन में रखे एक रुपये या चांदी के सिक्के को उसी समय अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन की आवक बढ़ती है।
- झाड़ू के नीचे रखें सिक्का: दिवाली की रात सोने से पहले घर की झाड़ू के नीचे एक चांदी या एक रुपये का सिक्का रख दें. मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं.
- कौड़ी और हल्दी का उपाय: 5 साबुत सुपारी, काली हल्दी और 5 कौड़ियों को गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांध लें. दिवाली पूजन के दौरान इसे चांदी की कटोरी या थाली में रखकर मां लक्ष्मी के साथ पूजा करें. अगले दिन इसे धन रखने वाले स्थान पर रख दें.
- गोमती चक्र और सुपारी का उपाय: पांच सुपारी, पांच हल्दी की गांठ, पांच कौड़ी और पांच गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर लक्ष्मी पूजन स्थल पर रखें. पूजा के बाद इसे व्यापारिक स्थल या घर की चौखट पर बांध दें.
- पीपल के नीचे जलाएं दीपक: दिवाली की शाम या रात को सिंदूर, दही और साबुत उड़द लेकर पीपल की जड़ में रखें और वहां एक घी का दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं.
नकारात्मकता दूर करने और दीपदान के उपाय
- शंख और घंटी बजाएं: लक्ष्मी पूजन के बाद रात में घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाएं. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मकता और दरिद्रता दूर होती है.
- सात मुखी दीपक जलाएं: दिवाली की रात मां लक्ष्मी के सामने देसी घी का सात या नौ मुखी दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे आरोग्य और लंबी आयु का वरदान मिलता है.
- महामंत्र का करें जाप: दीपावली की रात श्रद्धापूर्वक इस विशेष मंत्र का 108 बार जाप करें.
ॐ नमः भाग्यलक्ष्मी च विद्महे. अष्ट लक्ष्मी च धीमहि. तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्॥
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. बिंदास बोल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.