* सोनिया गांधी की किताब… किन बातों पर बिल्कुल चुप्पी..!
* Belonging: A Journey of Love… “इतिहास गवाह है कि सच की चादर कितनी भी लंबी क्यों न हो, ‘व्हाइटवॉशिंग’ के हथकंडे और ‘मगरमच्छ के आंसू’ उस पर हमेशा भारी पड़ जाते हैं!”
Belonging: A Journey of Love… कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की ‘सुपर-पॉवर’ रहीं सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी of लव’ बाजार में आ चुकी है। इसे बिना किसी तामझाम या ग्रैंड लॉन्च के चुपचाप बुकस्टोर्स पर फेंक दिया गया—शायद इस डर से कि कहीं लॉन्चिंग के मंच पर ही तीखे सवालों के तीर न चल जाएं। किताब में कैम्ब्रिज की प्रेम कहानियों, राजीव गांधी के राजनीति में आने की अनिच्छा और 2004 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने के ‘महान त्याग’ का खूब महिमामंडन किया गया है।
लेकिन, जनाब! जनता और बीजेपी इसे आत्मकथा कम और ‘राजनीतिक लीपापोती (Whitewashing) का दस्तावेज’ ज्यादा मान रही है। किताब बाजार में क्या आई, बीजेपी ने इस पर ऐसा तीखा और व्यंग्यात्मक राजनीतिक प्रहार किया है कि कांग्रेस खेमे में सन्नाटा पसर गया है!
‘बिलॉन्गिंग’ नहीं, इसका नाम ‘व्हाइटवॉशिंग’ होना चाहिए था!
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केशवन ने इस किताब की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि इसका असली नाम ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के बजाय ‘व्हाइटवॉशिंग’ होना चाहिए था।
* चुप्पियों का कोहराम: किताब में नरसिंह राव के साथ कांग्रेस का विवाद, सीताराम केसरी के साथ पार्टी दफ्तर में किया गया अपमानजनक व्यवहार, शाहबानो केस और इतिहास के काले पन्नों जैसे कई गंभीर मुद्दों पर ऐसी ‘पवित्र चुप्पी’ साधी गई है, मानो वे कभी हुए ही न हों।
* इमरजेंसी का ‘सफेदपोश’ महिमामंडन: केशवन ने तंज कसते हुए कहा कि जिस इमरजेंसी ने देश के संविधान की हत्या कर दी थी और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया था, उसे सोनिया गांधी द्वारा ‘सामान्य’ और जायज ठहराने की कोशिश बेहद भयाوه और चौंकाने वाली है।
* गलतियां कांग्रेस की, सुधारें मोदी: 55 साल से ज्यादा समय तक देश को नेहरू-गांधी परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलाने के बाद अब कांग्रेस की ऐतिहासिक भूलों को सुधारने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है!
बाटला हाउस और 26/11 पर आंसू सूखे, बाबरी पर छलक पड़े?
बीजेपी ने सोनिया गांधी के तथाकथित ‘आंसुओं’ पर तीखा राजनीतिक व्यंग्य कसा है। सी.आर. केशवन ने करारा सवाल दागा कि सोनिया जी का दर्द बड़ा चयनात्मक (Selective) क्यों होता है?
* आतंकियों के लिए रुलाई, जवानों के लिए बेवफाई? किताब में बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर सोनिया गांधी के रोने का जिक्र है। इस पर कड़ा प्रहार करते हुए केशवन ने पूछा…”सोनिया जी! क्या आपने तब एक भी आंसू बहाया था जब कांग्रेस राज में गुरुद्वारों पर हमले हुए और 1984 के सिख-विरोधी नरसंहार में हजारों बेकसूरों को जिंदा जला दिया गया? बाटला हाउस के आतंकवादियों के लिए आपके आंसू छलक आए, लेकिन देश की रक्षा करते हुए जब हमारे बहादुर जवान शहीद हुए, तब आपकी आंखें क्यों सूखी थीं? 26/11 के मुंबई हमलों में जब निर्दोष नागरिक मारे गए, तब आपका दिल क्यों नहीं पसीजा?”
एच.एस. फूलका का वार: “ये सिर्फ मगरमच्छ के आंसू हैं!”
वरिष्ठ अधिवक्ता और बीजेपी नेता एच.एस. फूलका ने किताब में 1984 के सिख दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर किए गए दावों की हवा निकाल दी है। उन्होंने इसे पूरी तरह झूठा और सरकारी रिकॉर्ड के खिलाफ करार दिया है।
* सेना की तैनाती का झूठ: किताब में दावा किया गया है कि 31 अक्टूबर 1984 (जिस दिन इंदिरा गांधी की हत्या हुई) को ही सेना बुला ली गई थी। फूलका ने ‘मिश्रा कमीशन’ की रिपोर्ट का हवाला देकर इसे कोरा झूठ बताया। उन्होंने कहा कि आधिकारिक रिकॉर्ड गवाही देते हैं कि सेना 1 नवंबर की शाम को बुलाई गई और 2 नवंबर को दिल्ली पहुंची। अगर सही समय पर 5000 उपलब्ध सैनिकों की तैनाती कर दी जाती, तो 2,000 सिखों की जान बचाई जा सकती थी!
* ऑपरेशन ब्लू स्टार और ‘मगरमच्छ के आंसू’: किताब में लिखा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार की फुटेज देखकर इंदिरा गांधी की आंखों में आंसू आ गए थे और उन्हें पछतावा हुआ था। इस पर पलटवार करते हुए फूलका ने जस्टिस वी.एम. तारकुंडे की फैक्ट-फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट का हवाला दिया और दो टूक कहा…
”वास्तविक दस्तावेजों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्टों को खंगालिए, वहां कोई पछतावा या आंसू नहीं दिखेंगे। ये सिर्फ और सिर्फ मगरमच्छ के आंसू हैं, जिनका मकसद जनता को गुमराह करना है।”
पन्ने पलटेंगे तो सच निकलेगा बाहर
सोनिया गांधी की यह किताब कांग्रेस के लिए भले ही अपनी छवि चमकाने का एक प्रयास हो, लेकिन बीजेपी और जानकारों ने इसके हर एक दावे की चीरफाड़ शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में यह किताब साहित्य से ज्यादा राजनीतिक अखाड़े का दंगल बनने वाली है, जहां इतिहास के जख्मों पर पड़े पर्दों को एक-एक करके खींचा जा रहा है।