Koderma : बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में आवासीय विद्यालय सक्षम – बीडीओ

Dhiraj Kumar

हॉलिस्टिक लर्निंग विक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Koderma : चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह पंचायत अंतर्गत गैड़ा गांव में अवस्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा आयोजित हॉलिस्टिक लर्निंग विक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा, पिपराडीह पंचायत की मुखिया कल्याणी देवी, विद्यालय की वार्डन अनू कुमारी, ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजीता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं का सर्वांगीण विकास को लेकर आयोजित शैक्षणिक तथा सह शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। मौके पर छात्राओं के नृत्य और संगीत की प्रस्तुति अतिथियों का मन मोह लिया। मौके पर बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि बालिका आवासीय विद्यालय में बीएड के प्रशिक्षुओं द्वारा विगत चार माह में बेहतरीन शिक्षण का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में आवासीय विद्यालय सक्षम है। पूर्व मुखिया धीरज कुमार ने कहा कि अपने गांव में बालिका आवासीय विद्यालय बनाने में उन्होंने काफी मशक्कत की थी। उनका मकसद क्षेत्र के गरीब बालिकाओं का शैक्षणिक स्तर बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कई गरीब बच्चियां जो बीच में ही अपना पढ़ाई छोड़ देती थी। वो अब बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ कर अपना शैक्षणिक स्तर बढ़ा सकती है। मुखिया कल्याणी देवी ने कहा कि वह हर संभव आवासीय विद्यालय के बच्चियों को मदद करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिग्थू गैड़ा के प्रधानाध्यापक बालेश्वर यादव, सहायक शिक्षिका चंदा देवी, विद्यालय की शिक्षिका सरिता कुमारी, अनुभा दास , अनिता कुमारी, प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रियंका देवी, उपाध्यक्ष कविता देवी, प्रशिक्षु शिक्षक मोहम्मद शमीउल्लाह, सुनील कुमार वर्मा, सागर कुमार, दिलीप कुमार, सदाकत अंसारी, शिफा नूरी, पूजा कुमारी, पारुल कुमारी, सीमा जोजो, सोनाली कुमारी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment