Koderma : सेवा भारती के सचिव दिशा के सदस्य व पत्रकार आलोक सिन्हा नहीं रहे

Dhiraj Kumar

शोक संवेदनाओं का तातां मुक्तिधाम में हुई अंत्येष्टि
Koderma :
सेवा भारती के सचिव, दिशा के सदस्य, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों से जुड़े 49 वर्षीय आलोक सिन्हा का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे पिछले एक दशक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में एक मिसाल कायम की उनके असामायिक निधन पर समाज के हर तपका के बीच शोक की लहर देखने को मिली। मालूम हो कि आलोक सिन्हा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्व नगर मंत्री, प्राथमिक विद्यालय असनाबाद के पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई। साथ ही उनके निधन पर आरएसएस के अलावा उनके छात्र जीवन 1992 के मैट्रिक के सभी पूर्व छात्र मर्माहित है और अंत्येष्टि के समय इनके शिक्षा के लगभग सारे मित्र उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल, श्री राम संकीर्तन मंडल, श्याम मित्र, मंडल श्याम शरण में आजा रे श्याम सेवा मंडल, पतंजलि परिवार मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा ओम संकीर्तन मंडल, रोटरी क्लब गायत्री परिवार सहित अन्य लोगों ने संवेदना प्रकट की है।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक डॉ नीरा यादव, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष यादव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजीव समीर, रमेश हर्षधर, पिंकू सहाय, चंदन चक्रवर्ती, राजेन्द्र मिस्टकार, सुनील यादव, दिलीप सिंह, अजय अग्रवाल, राकेश सिन्हा, नीरज कर्ण, डॉ अभिजीत राय, बेलु सिन्हा, राम अवतार केशरी, मनोज राणा, सिद्धि आचार्य, बीरेंद्र सिंह, निरजंन सिन्हा, आलोक सिंह, धीरज कुमार, रवि पासवान, दीपक पासवान, मोहम्मद सद्दाम, जाबाज शोएब, सद्दाम अंसारी, सत्येंद्र सिन्हा, नरेंद सिंह चंदेल, भानु प्रताप सिंह, नितिन मिश्रा, प्रेम भारती, अरविंद चौधरी, सुधीर पांडेय, देवेंद्र भारती, मुरली मोदी, अमित सुरुलिया, किशमिश, अजय शर्मा, दीपू हिसारिया, पंकज भगत, नवीन तरवे, रितेश दुग्गड़, संजय मोदी, दिलीप वर्मा, विकाश कुमार, धीरेंद्र सिन्हा, राकेश राजपूत, राहुल सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment