NEET Paper Leak: रांची में सिकंदर यादवेंदु और पटना में डॉक्टर शिव कुमार के ठिकानों पर ED की रेड

Bindash Bol

NEET Paper Leak : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गुरुवार सुबह से ही बिहार और झारखंड के अलग-अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी पेपर लीक मामले में यह सर्च ऑपरेशन चला रही है। बिहार की राजधानी पटना में आरोपी डॉक्टर शिव कुमार के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं झारखंड में आरोपी सिकंदर यादवेंदु के यहां सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई चल रही है।

सूत्र बताते हैं कि पेपर लीक के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के कई रेश्तेदारों के यहां भी ईडी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई कर रही है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराधी ईकाई ओर से की गई कार्रवाई के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

ईडी की टीम गुरुवार सुबह रांची


के बरियारपुर इलाके में पहुंची। यहां सिकंदर यादवेंदु के मकान पर सर्च ऑपरेशन की जा रही है। सिकंदर बिहार में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। नीट पेपर लीक मामले में इनकी गिरफ्तारी के बाद इनका नाम सुर्खियों में आया था।
पिछले साल ईओयू की टीम ने सिंकदर के घर की तलाशी ली थी। फिलहाल सिकंदर जमानत पर हैं। बताया जाता है कि सिकंदर यादवेंदु की राजनीतिक रसूख मानी जाती है, इसी का सहारा लेकर उन्होंने नीट पेपर लीक जैसे घटना को अंजाम दिया था। हालांकि जांच प्रोसेस पूरा होने के बाद ही सारी सच्चाई सामने आ पाएगी। यहां याद दिला दें कि झारखंड के हजारीबाग के एक स्कूल से पेपर लीक की घटना हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment