Droupadi Murmu Meets Shibu Soren : सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Bindash Bol

Droupadi Murmu Meets Shibu Soren : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना। मुर्मू ने सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी और मुलाकात की तस्वीर साझा की। अधिकारियों ने बताया कि शिबू सोरेन (81) पिछले पांच दिन से अस्पताल में हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन को पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में जाना जाता है। मुर्मू 18 मई, 2015 से 13 जुलाई, 2021 तक झारखंड की राज्यपाल थीं। वह सर गंगाराम कैंसर सेंटर का उद्घाटन करने के लिए अस्पताल पहुंची थीं।
‘एक्स’ पर राष्ट्रपति के कार्यालय द्वारा की गई एक अन्य पोस्ट के अनुसार, मुर्मू ने गंगाराम कैंसर सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाओं को देखा और रोगियों से बातचीत की।

Share This Article
Leave a Comment