Donald trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, 25% टैरिफ

Bindash Bol

Donald trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर और टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत पर 20 से 25 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया जा सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. बता दें कि यह पूछे जाने पर कि क्या भारत 20-25% के बीच टैरिफ का भुगतान करने जा रहा है? इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हां, मुझे ऐसा लगता है.

ट्रंप ने कहा कि भारत मेरा मित्र है. उन्होंने मेरे अनुरोध पर पाकिस्तान के साथ युद्ध खत्म कर दिया. हालांकि भारत के साथ समझौता अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है. भारत एक अच्छा मित्र रहा है, लेकिन उन्होंने मूल रूप से किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक टैरिफ लगाए हैं.

अमेरिका से भारत आएगी टीम

बता दें कि भारत समेत कई देश अमेरिका के साथ ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कोशिश में लगे हैं. अमेरिका की टीम बैठक के लिए अगले महीने भारत आ रही है. जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय ट्रेड डील पर अगले दौर की बातचीत के लिए 25 अगस्त को अमेरिका से टीम भारत आएगी.

टैरिफ पर ट्रंप ने दी थी धमकी

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के देशों को चेतावनी दी थी कि जिन देशों ने हमारे साथ ट्रेड डील पर बातचीत नहीं की है, उनसे हम 15 से 20 प्रतिशत तक टैरिफ वसूल सकते हैं. अप्रैल महीने में अमेरिका ने जो 10% का टैरिफ बेसलाइन तय किया था, यह उससे बहुत ज्यादा है. हालांकि इसकी वजह से छोटे देशों पर आर्थिक दबाव पड़ सकता है.

Share This Article
Leave a Comment