Jharkhand : निकले थे चूहा मारने, मिली मौत…साहिबगंज में गंगा में पलटी नाव, 32 लोग डूबे, रेस्क्यू में जुटी NDRF

Bindash Bol

Jharkhand : झारखंड के साहिबगंज में नाव पलटने से मचा हड़कंप। नाव में कुल 32 लोग सवार थे, जिनमें से 28 ने किसी तरह तैरकर जान बचा ली। लेकिन 4 युवक डूब गए जिनमें से एक का शव बरामद हुआ और 3 अब भी लापता हैं। ये सभी युवक दियारा क्षेत्र में चूहे पकड़ने गए थे और लौटते समय नाव पर भीड़ अधिक हो गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।

झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार सुबह गंगा नदी में बड़ा हादसा हुआ। 31 लोगों से भरी एक नाव गदाई दियारा इलाके में अचानक पलट गई। इस हादसे में चार युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अब भी लापता हैं। यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई, जब लोग गंगा पार कर दियारा इलाके से लौट रहे थे।

नाव पर कुल 31 लोग सवार थे, जिनमें से 28 किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए। लेकिन चार युवक नदी की गहराई में चले गए। ग्रामीणों ने मिलकर डुबकी लगाकर काहा हांसदा नामक युवक को बाहर निकाला, मगर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। बाकी तीन युवकों कृष्णा, जमाई और एक अन्य का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। ये सभी युवक बड़हरवा प्रखंड के एक आदिवासी गांव से ताल्लुक रखते थे।

Share This Article
Leave a Comment