सुरेंद्र सिंह
Congress : इलेक्शन कमीशन के साथ-साथ इलेक्शन प्रक्रिया पर बड़े-बड़े सवाल, बड़े-बड़े आरोप। गंभीर मुद्दा है। हर देशवासियों को जानना चाहिए, लोकतांत्रिक प्रक्रिया जो ठहरा। इस समस्या पर बातचीत के लिए समय मांगा, समय मिला तो इस गंभीर मुद्दे पर बात करने क्यों नहीं जाया गया। बड़ा सवाल है। समस्या का हल निकालना है या बवाल।
पहले वोट चोरी, चुनाव चोरी का आरोप लगाया। फिर कहा कि चुनाव आयोग को कोई शपथ पत्र नहीं देंगे। चुनाव आयोग संज्ञान ले! हमने पब्लिक में कह दिया तो कह दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने बकायदा कांग्रेस नेता और सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखकर सोमवार को दोपहर 12 बजे बातचीत के लिए बुलाया था। इस मीटिंग में 30 व्यक्तियों के साथ लाने की इजाजत दी गई थी। लेकिन तय समय पर कोई नहीं पहुँचा।
इसके बाद सांसदों और सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ चुनाव आयोग का घेराव करने निकल पड़े और जब रोका गया तो फिर वही आरोप कि मिलने नहीं दिया जा रहा है। रोका जा रहा है।गौरतलब है कि राहुल गांधी इलेक्शन कमीशन और इलेक्शन प्रक्रिया को लेकर जिन जिन मुद्दों को उठाया है या जो उन्होंने आरोप लगाए हैं बकौल चुनाव आयोग इन्हीं मुद्दों को लेकर, इन्हीं परेशानियों को लेकर बिहार में SIR कराया। इन्हीं परेशानियों को दुरुस्त करने के लिए चुनाव आयोग SIR के थ्रू ठीक करने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी इलेक्शन कमीशन और इलेक्शन प्रक्रिया को लेकर जिन जिन मुद्दों को उठाया है या जो उन्होंने आरोप लगाए हैं बकौल चुनाव आयोग इन्हीं मुद्दों को लेकर, इन्हीं परेशानियों को लेकर बिहार में SIR कराया। इन्हीं परेशानियों को दुरुस्त करने के लिए चुनाव आयोग SIR के थ्रू ठीक करने की कोशिश कर रही है।
