Congress : सिद्धरमैया ने सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना को कैबिनेट से बर्खास्त किया

Bindash Bol
  • “वोटर लिस्ट कांग्रेस शासन में तैयार की गई थी अगर इसमें गड़बड़ियाँ थीं तो हम अब तक चुप क्यों थे?” – कर्नाटक सरकार में मंत्री केएन राजन्ना

Congress : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को उनके बर्खास्तगी की सिफारिश की, जिसे राजभवन ने मंजूरी दे दी। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धरमैया ने राजन्ना से इस्तीफा देने को कहा था, लेकिन जब उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें पद से हटा दिया गया। राजन्ना के हालिया बयानों ने उन्हें मुश्किल में घेर दिया था। सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले राजन्ना ने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान कथित वोट चोरी का आरोप अपनी ही कांग्रेस सरकार पर लगाया था।

उनका कहना था कि यह गड़बड़ी कांग्रेस सरकार के रहते और उनकी आंखों के सामने हुई। इस बयान से कांग्रेस हाईकमान खासा नाराज हो गया, विशेषकर तब जब राहुल गांधी ने हाल ही में दिल्ली और बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसभा कर भाजपा पर कथित वोट चोरी के जरिए सत्ता में आने का आरोप लगाया था।

Share This Article
Leave a Comment