Independence Day : भगवा पगड़ी पहन राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से करेंगे संबोधित

Bindash Bol

Independence Day : भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वे लालकिले की प्रचीर से देश को संबोधित भी करेंगे। इस बार पीएम मोदी के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी मॉडल के विस्तार पर भारत के अडिग रुख को रेखांकित कर सकते हैं। साथ ही वह व्यापार
पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रति प्रतिकूल रुख से उत्पन्न आर्थिक और विदेशी संबंधों की अनिश्चितता के माहौल पर भी बोल सकते हैं।

राजघाट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंच गए हैं। वे भगवा पगड़ी में नजर आए। उन्होंने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।

Share This Article
Leave a Comment