- सबसे सौम्य प्राणी के लिए उमड़ा प्रेम
- कुत्ता प्रेम का नशा
उमानाथ लाल दास
Dogs : श्वान की प्रजातियां पाल रखी हैं राहुल ब्रिगेड ने। और ये प्रजातियां हैं दोनों लिंगों में। वो बहुत प्यारे भी हैं। और ये इतने प्यारे हैं, इतने प्यारे हैं कि मत पूछिए। दिल्ली को उससे निजात दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फ़रमान वह नहीं पचा पा रहे। जी भर के निंदा की। कोई भी प्रेम जब तक भोग में परिणत नहीं होता, तब तक वह नशे की तरह दिमाग पर चढ़कर उसे भोथरा नहीं करता। सो सुप्रीम कोर्ट के फ़रमान के बाद यह श्वान मद सर चढ़कर नाचने लगा और उस नशे में युवराज राहुल गांधी ने कह दिया : यह पूरी तरह से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश क्रूर, अदूरदर्शी है और इसमें करुणा का अभाव है। फिर प्यारी बहना पीछे क्यूं रहे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कुत्ते सबसे सौम्य प्राणी हैं और वे इस तरह क्रूर बर्ताव के हकदार नहीं हैं। दुनिया में सबसे सौम्य प्राणी के लिए ऐसा प्यार उमड़ना वाजिब ही है।
आवारगी का प्रेम और ऊपर से श्वान प्रेम ! नहीं-नहीं आवारा कुत्तों का प्रेम हो तो जीव का दिमाग कहां ठिकाने रह पाएगा। 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के नगर निकायों को निर्देश दिया था कि आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर नसबंदी करें और उन्हें स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखें। इसके लिए 8 हफ्ते का समय दिया। और दिल्ली को महफूज रखने के लिए दिया गया यही निर्देश श्वान प्रेमी को अखर गया। उनके श्वान प्रेम पर प्रहार जैसा लगा यह फरमान। हां, यही श्वान हैं जो उनकी गोद में इठलाते हैं। कभी पूंछ हिलाते-हिलाते दरवाजे से प्रवेश करते युवराज के पीछे हो लेते हैं कि कुछ भी तो मिलेगा। और जो भी मिलेगा गोदी मीडिया से तो बढ़िया ही मिलेगा। तभी तो प्रिंस राहुल कुत्ते की बिस्किट अपने कार्यकर्ताओं को प्रसाद स्वरूप देते हैं। और इस पर भी वो लहालोट होते हैं। इसीलिए इसे खिलाया जाने वाला बिस्किट तो मत पूछिए कितना महंगा। कैनाइन क्रीक क्लब 2155/- का एक पैकेट आता है। कुत्तों को खिलाने की चीज को ये लोग डाग ट्रीट कहते हैं। श्वान प्रेम मशहूर है इस परिवार का। तभी तो मेहमान और श्वान एक ही प्लेट से बिस्किट खाते हैं। हिमंता विश्वा सरमा ने तो सरेआम खुलासा भी किया था। और इसपर युवराज की कैफियत भी आयी थी।
यह ठीक है कि पिडी, नूरी के साथ उनके श्वान दल में दो साल पहले जैक रसेल टेरियर की इंट्री हुई है, जो मूलत: लोमड़ी के शिकार के लिए इंग्लैंड में पाला गया कुत्ते की नस्ल है। इसके पिल्ले की कीमत 80,000/- तक है। कृषि प्रेमी युवराज जानते हैं कि गांव-देहात में 40-50 हजार में एक से एक दुधारू गाय-भैंस मिल जाती है।
और अब थोड़ा आगे पीछे
युवराज का श्वान प्रेम अभी इतना परवान नहीं चढ़ा कि वह बेंगलुरु के केएस सतीश के शौक की बराबरी करे। गत मार्च में बेंगलुरु के केएस सतीश ने दुनिया के सबसे महंगे कुत्ते को 50 करोड़ रुपये में खरीदा। यह कुत्ता कैडाबॉम्ब ओकामी नामक दुर्लभ वुल्फडॉग है जो भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड का क्रॉस है। और आप जानते ही हैं कि एक खास वर्ग है जहां हाइब्रीड या क्रास नस्ल फैशन है। सरोगेसी इसी का रूप है। सुनते हैं एक पीएम की पत्नी पति के शव की शिनाख्त के लिए अपने बेटे का डीएनए टेस्ट से मुकर गयी।
