Jharkhand Hindi Sahitya Sanskriti Manch : झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को स्वास्तिक भवन में हुई। मंच के उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शारदीय नवरात्र को देखते हुए 25 सितम्बर को महावीर सरावगी के जन्मदिवस पर होनेवाली काव्यगोष्ठी को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यह गोष्ठी अब 5 अक्टूबर को होगी। उसी दिन आमसभा की बैठक भी होगी।
बैठक में 10 अगस्त को संपन्न मंच का स्थापना दिवस, तुलसी जयंती सह सम्मान समारोह की समीक्षा भी की गई। समारोह की शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए मंच के संरक्षक विनय सरावगी और वाईबीएन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रामजी यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वहीं संरक्षक द्वारा आयोजन में सक्रिय योगदान के लिए मंच के उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजिका ममता मनीष सिन्हा, ऋतुराजवर्षा वर्षा, सुनीता कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य आसित कुमार डॉ सुरिन्दर कौर ‘नीलम’, मुक्ति शाहदेव एवं समस्त सदस्यों को बधाइयां दी गई।
बैठक में पर संरक्षक विनय सरावगी, सचिव बिनोद सिंह गहरवार, कोषाध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा ‘बादल’, कार्यकारिणी सदस्य आसित कुमार, डॉ सुरिन्दर कौर ‘नीलम’, डॉ गीता सिन्हा ‘गीतांजलि’, कामेश्वर कुमार सिंह ‘कामेश’, मुक्ति शाहदेव और विशेष आमंत्रित के रूप में डॉ वी० के० सहाय, गुरुकमल सिंह ‘जगदेव’ एवं मंच की कार्यक्रम संयोजिका ममता मनीष सिन्हा शामिल हुए।
