Abhijeet Deepke : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार (19 जुलाई) को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उन्हें एहसास हुआ है कि भूख हड़ताल करना कितना कठिन होता है। उन्होंने अनशन पर बैठे सभी लोगों, विशेषकर सोनम वांगचुक और छात्रों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
दीपके ने कहा, “मेरी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। अब मुझे पता चला है कि यह कितना मुश्किल है। मैं सोनम सर और यहाँ भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को सलाम करता हूँ। मैं कल होने वाले संसद मार्च के लिए अपनी ऊर्जा बचा रहा हूँ।”
गौरतलब है कि पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे थे। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें धरना स्थल से हटाकर अस्पताल ले गई थी। इसके बाद अभिजीत दीपके ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।
उधर, सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा संसद मार्च का आह्वान किया गया है। पार्टी ने अधिक से अधिक लोगों से इस मार्च में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।