Bangladesh Blast: यूनुस सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा भड़का, बांग्लादेश ठप!

Bindash Bol

Bangladesh Blast: बांग्लादेश के लोग अब मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार से तंग आ चुके हैं। यूनुस की नीतियों और उनके शासन के तरीकों से नाराज होकर आज वहाँ लॉकडाउन का आह्वान किया गया है। छात्र, शिक्षक और आम जनता यूनुस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यूनुस की सरकार न तो लोकतंत्र का सम्मान कर रही है और न ही आम जनता की आवाज सुन रही है।

यूनुस की नीतियों के खिलाफ आगजनी, विरोध प्रदर्शन और आंदोलन जैसी घटनाएं भी हो रही हैं, जिससे देश का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है। लोगों का कहना है कि यूनुस की सरकार अवैध तरीके से सत्ता में है और अब जनता उसके खिलाफ खड़ी हो गई है।

यह देशव्यापी लॉकडाउन “भोर से सांध्य” (अर्थात दिन भर) शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग द्वारा बुलाया गया है, जिसमें व्यापार, आवागमन और अन्य गतिविधियां ठप कर दी गयीं हैं।

आवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की यूनुस सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है. ढाका लॉकडाउन के तहत हो रहे इस आंदोलन में अब तक 17 बसें जलने की खबर है. ढाका में 5 जगहों पर धमाके की भी सूचना है. आवामी लीग के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए ढाका और मेमन सिंह मार्ग जैसे बड़े शहरों में सेना की तैनाती की गई है.

बांग्लादेशी आउटलेट प्रथम आलो के मुताबिक गुरुवार (13 नवंबर) को आवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले कमालपुर स्टेशन और गोपालगंज पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाहर आगजनी की. इस आगजनी में कार्यकर्ताओं ने 2 बसें फूंक दी.

आवामी लीग के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता अरेस्ट
बांग्लादेश की पुलिस ने हिंसा रोकने के लिए आवामी लीग के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पिछले 24 घंटे में अरेस्ट किया है. पुलिस संदेह के आधार पर इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है.

बांग्लादेश सरकार के मुताबिक आंदोलन को कुचलने के लिए बीजीपी, पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती की गई है. खुफिया एजेंसी को भी हाईअलर्ट पर रखा गया है.

Share This Article
Leave a Comment