Earthquake : नेपाल में फिर आया भूकंप… भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके, सुबह-सुबह फैली दहशत

Bindash Bol

* बिहार से बंगाल तक महसूस किए गए तेज झटके… बिहार के समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, पटना, पूर्णिया, अररिया और सुपौल सहित कई जिलों में लोगों ने कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए. इसके बाद लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए

Earthquake : मंगलवार की सुबह नेपाल में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यह झटके सुबह करीब 7:02 बजे आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रही. भूकंप का असर सिर्फ नेपाल तक ही सीमित नहीं रहा. इसके झटके भारत, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए.

नेपाल के कोशी प्रांत में लेलेप के पास यह भूकंप आया. सुबह-सुबह आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गए. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

असम में भी आया भूकंप
इसका केंद्र 27.855°N अक्षांश और 87.909°E देशांतर पर, 20 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. नेपाली मीडिया के मुताबिक, नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 5.6 बताई है. भूकंप के केंद्र को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बताया गया है.

मंगलवार तड़के असम के कार्बी जिले में भी 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसका केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में था.

क्यों आते हैं भूकंप?
भले ही धरती का बाहरी सतह शांत और स्थिर दिखता है, लेकिन इसके अंदर हमेशा उथल-पुथल होती रहती है. भूगर्भीय प्लेटों के टकराने के कारण हर साल सैकड़ों भूकंप आते हैं. इस पर कई भूविज्ञान विशेषज्ञ बताते हैं कि हमारी धरती 12 टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, तो जो ऊर्जा निकलती है, वह भूकंप का कारण बनती है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment