रेहान
India vs South Africa : भाई का नाम टेंडा बवुमा है,भाई को क्रिकेट देखने वाली जनता प्यार और दुलार से छोटा डॉन बुलाती है। भाई की कहानी कुछ यूं है कि इनको बहुत कम मैचों के बाद ही कप्तान बना दिया गया, और एक लम्बा दौर ऐसा चला जब भाई हमारा मैच दर मैच फेल होता गया। भाई की टेक्नीक और परफॉर्मेंस से लेकर रंग और कद तक,हर बात के लिए ताने और उलाहने दिए गए।
फिर भाई ने वो किया जो क्रिकेट की हिस्ट्री में साउथ अफ्रीका के लिए न किसी खिलाड़ी ने कभी किया था, न ही किसी कप्तान ने।अभी तक की साउथ अफ्रीकन क्रिकेट हिस्ट्री में बड़े बड़े लीजेंड आए और गए, पर बौने बावूमा की आईसीसी ट्रॉफी के साथ की तस्वीर कद के मामले में, अफ्रीका के किसी भी लीजेंड के रिकॉर्ड्स और अचीवमेंट से ऊंची मानी जाती है।
पर इतना सब कुछ करने के बावजूद,टंडा बावुमा को भारत के साथ हो रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भाई को ऑन कैमरा बौना बेंटोक्स कहा गया। भारतीय टीम के लिए ये बोली एक आम भाषा है, पर बावुमा जैसे कद और रंग के लोगो के लिए ये आइडेंटिटी की लड़ाई है। और इस लड़ाई का सबसे इंट्रेस्टिंग पार्ट ये है कि ये लड़ाई कभी खत्म नहीं होती है, ये लड़ाई चलती रहती है, सवाल उठते है, उलाहने दिए जाते है,काबिलियत से लेकर नियत तक पर शक की जाता है।
कुछ लोग इन सवालों के जवाब जबान से देने के चक्कर में अपना कद और छोटा कर लेते है,पर अपना भाई उन लोगो में से नहीं है,भाई ने कुछ बोला कहा नहीं, बस अगली इनिंग में एक 55 रन की पारी खेल गया,बिना आउट हुए,ये स्कोर दोनों टीम की दोनों पारियों का सबसे बड़ा स्कोर है,यानी अगर रनों की इमारत बनाई जाए तो अपना बौना बावुमा,6 से साढ़े 6 फीट के खिलाड़ियों से भी ज्यादा लम्बा साबित होगा।
प्रकृति या सोसायटी ने आपको जो हाल दिया है, उस हाल पर रोना,या उस हाल की आड में अपनी गलतियों को,छुपाने वालो का हाल विनोद कांबली जैसा होता है। और जो उस हाल पर मुस्कुराते हुए अपनी स्किल अपनी मेहनत से सामने वालो को, हारने पर, रोने पर मजबूर कर दे,वो बौना बावुमा बौना होते हुए भी कद में सबसे ऊंचा होता है,गावस्कर की तरह, छेत्री की तरह,मेसी की तरह, सचिन की तरह और…