IPL2026 : हैदराबाद की जीत से टॉप-4 की रेस हुई रोमांचक, एक मैच ने बदल दिया प्लेऑ का पूरा गणित!

Bindash Bol

IPL2026 :पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे ईशान किशन के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा जारी है. टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बाद अब सनराइजर्स ने रफ्तार पकड़ ली है और हर मैच के साथ वो आगे ही बढ़ रही है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उसने इस सिलसिले को जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली. इस जीत ने IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद की स्थिति को बदलकर रख दिया.

हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स ने ही पहले बैटिंग की. पिछले साल इसी मैदान पर शानदार शतक लगाने वाले टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने फिर अपनी विस्फोटक बैटिंग का जलवा दिखाया और इस सीजन में भी एक शतक ठोक दिया. उनके नाबाद 135 रन की बदौलत सनराइजर्स ने 242 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दिल्ली 195 रन तक ही पहुंच सकी.

हैदराबाद ने लगाई छलांग

इस तरह हैदराबाद ने 47 रन से दिल्ली को धो दिया लेकिन इसका झटका राजस्थान रॉयल्स को भी लगा. इस सीजन में हैदराबाद की ये लगातार तीसरी और कुल चौथी जीत है. टीम ने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं और उसका प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. ऐसे में पॉइंट्स टेबल में भी उसकी स्थिति बेहतर होती जा रही है और अब वो राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

दिल्ली का हुआ नुकसान?

हैदराबाद के भी अब 8 पॉइंट हो चुके हैं और इस मामले में वो बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान की बराबरी पर खड़ी है लेकिन नेट रनरेट के फर्क के कारण ही राजस्थान से ऊपर निकल गई है, जबकि RCB से पीछे है. जहां तक दिल्ली कैपिटल्स का सवाल है तो टीम की 6 मैच में ये तीसरी हार है और अभी भी उसके 6 पॉइंट्स ही हैं. इस हार से दिल्ली का नेट रनरेट घटकर -0.13 हो गया है लेकिन वो अभी भी पांचवें स्थान पर है, जबकि छठे स्थान पर गुजरात टाइटंस है. वहीं पहले स्थान पर 11 पॉइंट्स के साथ पंजाब किंग्स है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment