JAC Class 10th Result 2026 : कब आएगा झारखंड बोर्ड 10वीं, कैसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट?

Bindash Bol

JAC Class 10th Result 2026 : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का लिंक 17 अप्रैल को देर रात ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होने और फिर गायब होने के वायरल दावे के बीच सभी जानना चाहते हैं कि झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब जारी होगा? बता दें कि झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का लिंक रात में अचानक एक्टिव हो गया था, जब कुछ स्टूडेंट्स ने अपने रोल नंबर और डिटेल्स डाले तो मार्कशीट भी प्रदर्शित हो गया, जिसके स्क्रीनशॉर्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन दरअसल रिजल्ट की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, इसे टेक्निकल एरर बताया जा रहा है। ऐसे में जानिए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कब होगी?

झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 कब हुई थी?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इस साल 10वीं की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच कराई थी। राज्यभर में करीब 4.3 लाख से ज्यादा छात्रों ने 1,238 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम दिया। अब कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा होने की ओर है। ऐसे में पिछले ट्रेंड और मौजूदा तैयारी को देखें तो रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में आने की पूरी संभावना है। जानिए झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने मार्क्स कहां-कैसे चेक कर सकते हैं और JAC 10th Result 2026 की घोषणा किए जाने की डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है?

पिछले साल कब जारी हुआ था झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट?

2024 में रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी हुआ था, जो अब तक का सबसे जल्दी आया रिजल्ट माना जाता है। इसी पैटर्न को देखते हुए 2026 में भी अप्रैल के अंदर रिजल्ट आने की उम्मीद मजबूत है। अगर पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड देखें, तो ज्यादातर बार रिजल्ट अप्रैल से जून के बीच जारी हुआ है। इसका मतलब साफ है, रिजल्ट की डेट पूरी तरह कॉपी जांच और प्रशासनिक प्रक्रिया पर निर्भर करती है। जानिए पिछले 10 सालों में कब-कब आया झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट…

2025- 27 मई, 2025
2024-19 अप्रैल, 2024
2023- 23 मई, 2023
2022- 21 जून, 2022
2021- 29 जुलाई, 2021
2020- 29 जुलाई, 2020
2019- 16 मई, 2019
2018- 12 जून, 2018
2017- 30 मई, 2017
2016- 20 मई, 2016
2015- 27 अप्रैल, 2015

इस बार झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 पासिंग प्रतिशत कितना रह सकता है?
पिछले कुछ सालों में झारखंड बोर्ड का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। जिसमें…

2025: 91.71%
2024: 95.38%
2022: 95.71%
2021: 95.09%
2020: 75.88%
2019: 72.99%

* लड़कियां लगातार लड़कों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

* 2020 के बाद से रिजल्ट 90% से ऊपर ही बना हुआ है। इस बार यानी 2026 में भी पास प्रतिशत करीब 90% या उससे ज्यादा रहने की संभावना है, अगर पेपर का लेवल सामान्य रहा।

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं-

* jac.nic.in

* jharresults.nic.in

* jac.jharkhand.gov.in

* jacresults.com

झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

* सबसे पहले ऑफिशियल बसाइट खोलें।

* अब “JAC 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

* अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें और सबमिट करें।


झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट वाले दिन किन बातों का ध्यान रखें?

* सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।

* तुरंत स्क्रीनशॉट या प्रिंट सेव कर लें।

* वेबसाइट स्लो या क्रैश हो सकती है, घबराएं नहीं।

* सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

* ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी, असली स्कूल से मिलेगी।

* रोल नंबर पहले से तैयार रखें।

Share This Article
Leave a Comment