Jharkhand Hindi Sahitya Sanskriti Manch : तुलसी जयंती व सम्मान समारोह… 23 अगस्त को रांची में जुटेगा साहित्यकारों का कारवां, दिग्गज होंगे सम्मानित

Bindash Bol

Jharkhand Hindi Sahitya Sanskriti Manch : झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच के तत्वावधान में आगामी 23 अगस्त 2026 को मंच का स्थापना दिवस, गोस्वामी तुलसीदास जयंती एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह साहित्यिक समागम लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में अपराह्न 2:30 बजे से शुरू होगा।

साहित्य साधकों का होगा नागरिक अभिनंदन

समारोह में भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ रचनाकारों—श्रीकृष्णचन्द्र श्रीवास्तव, कृष्णा विश्वकर्मा ‘बादल’, डॉ. उर्मिला सिन्हा एवं रेणु झा ‘रेणुका’ को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राजधानी की विभिन्न प्रमुख साहित्यिक संस्थाओं के अध्यक्षों एवं उनके द्वारा नामित प्रतिनिधियों का भी मंच पर अभिनंदन होगा।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

* ​मुख्य अतिथि: श्री अनुज कुमार सिन्हा (राज्य सूचना आयुक्त, झारखंड)

* ​विशिष्ट अतिथि: डॉ. चन्द्रकान्त शुक्ल (पूर्व कुलपति, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय)

​झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच ने राजधानी के सभी साहित्यप्रेमियों, प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों, शोधार्थियों एवं रचनाकारों से इस गरिमामयी उत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment