Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला: आंधी-बारिश और ओलों ने थामी गर्मी की रफ्तार

Bindash Bol

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले दो दिनों में तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण गुरुवार को भी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाये हुए है। दोपहर में तेज हवाओं के साथ तेज आंधी और बिजली कड़की । मौसम विभाग की ओर से अगले चार-पांच दिनों तक बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने को लेकर ऑरेंज और येले अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि और ठनका गिरने की संभावना

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रांची समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और ठनका गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है आने वाले चार दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इससे दिन में तय रहे राज्य के कई हिस्सों में ठंडक महसूस हो सकती है।

राज्य के कई हिस्सों में गर्मी से मिली राहत

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के पश्चिमी बंगाल से सटे 15 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और वज्रपात होने की संभावना है। राज्य में संताल के सभी जिलों समेत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात हो सकती है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक ट्रफ पूर्वी यूपी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होकर नागालैंड तक कायम है। यह बिहार, झारखंड, पश्चिम बंलाग, बांग्लादेश, असम के दक्षिणी भाग से होते हुए नागालैंड तक कायम है। इसके कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment