NEET UG 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द हुई परीक्षा को 21 जून को दोबारा आयोजित किया गया था, जिसकी जांच सीबीआई (CBI) कर रही है. तमाम चुनौतियों के बावजूद NTA ने समानांतर (Parallel) मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाकर रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी किए हैं, ताकि देश भर के मेडिकल कॉलेजों में काउंसिलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.
इस साल परीक्षा में देश-विदेश के 5,440 केंद्रों पर करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है.


परीक्षा से जुड़े मुख्य आंकड़े
* कुल सफल उम्मीदवार: 11.21 लाख
* बेटियों का दबदबा: सफल कुल अभ्यर्थियों में 58% से अधिक छात्राएं हैं.
* उम्र सीमा: टॉप रैंक हासिल करने वाले अधिकांश उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है.
* कुल उपलब्ध MBBS सीटें: 1,08,000 (सरकारी कॉलेज: ~56,000 | प्राइवेट कॉलेज: ~52,000)
* परीक्षा का माध्यम: देश की 13 प्रमुख भाषाओं में परीक्षा आयोजित की गई थी.
संयुक्त रूप से AIR-1 पर पंजाब और हरियाणा का कब्जा
इस साल की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर परचम लहराया है. दोनों ही होनहारों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं.


टॉप-10 अभ्यर्थियों की पूरी लिस्ट (Rank, Score & State)
टॉप-10 अभ्यर्थी और रैंक
* आर्यन गुप्ता – पंजाब – सामान्य पुरुष – 99.9999% – 715
* पंशुल बंसल – हरियाणा – सामान्य पुरुष – 99.9999% – 715
* उपलक्ष्य गोयल – राजस्थान सामान्य पुरुष – 99.99985% – 714
* आयुष भालोटिया – बिहार सामान्य – पुरुष 99.99965% – 713
* कुडाले श्रावणी कृष्णा – महाराष्ट्र – ओबीसी-एनसीएल – महिला – 99.99965% – 713
* रिया रंजन – बिहार – ओबीसी-एनसीएल – महिला – 99.99965% – 713
* आर्यन दुबे – उत्तर प्रदेश सामान्य – 99.99965% – 713
* गीतांश सरीन – पंजाब सामान्य – पुरुष 99.99915% – 712
* गौरव सिंह – राजस्थान – ओबीसी-एनसीएल – पुरुष 99.99915% – 712
* मोहनीश मारुति भोसले – महाराष्ट्र – सामान्य – पुरुष 99.99915% – 712
देश भर के इन 8 राज्यों का रहा दबदबा
नीट यूजी 2026 के टॉप 17 रैंकर्स (जिन्होंने 705 से अधिक अंक पाए हैं) मुख्य रूप से देश के 8 राज्यों से आते हैं. इसके अलावा, देश के 66 अलग-अलग शहरों से टॉप 138 रैंकर्स ने जगह बनाई है. दबदबा बनाने वाले प्रमुख राज्य हैं…
* पंजाब, हरियाणा और राजस्थान
* उत्तर प्रदेश और बिहार
* महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना


केंद्र शासित प्रदेश (UTs) और दुर्गम क्षेत्रों के टॉपर्स
कठिन परिस्थितियों के बावजूद केंद्र शासित प्रदेशों और देश के सुदूर हिस्सों के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन कटॉपर्स…
* लद्दाख: जिग्मेत यांगचन लामो (530 अंक)
* लक्षद्वीप: फहमिदा अनीस (573 अंक)
* अंडमान और निकोबार: ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक)
इस बार कुल 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जबकि 26 टॉपर्स ने 690 से अधिक का स्कोर किया है.
मार्क्स वाइज उम्मीदवारों की संख्या (Score Analysis)
इस साल छात्रों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. अलग-अलग स्कोरिंग ब्रैकेट में आने वाले छात्रों की संख्या इस प्रकार है…
* 700+ अंक लाने वाले: 19 उम्मीदवार
* 690+ अंक लाने वाले: 138 उम्मीदवार
* 650+ अंक लाने वाले: 1,492 उम्मीदवार
* 600+ अंक लाने वाले: 10,160 उम्मीदवार
परिणाम घोषित होने के साथ ही अब देश भर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, AYUSH और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.