Nvidia CEO Jensen Huang : हनीट्रैप, जासूसी और तहलका: क्या कुर्सी गंवा देंगे एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग?

Bindash Bol

Nvidia CEO Jensen Huang : दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत देने वाली सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) इस समय एक ऐसे भूचाल से गुजर रही है, जिसने पूरीटेक दुनिया और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। कंपनी के सह-संस्थापक और दूरदर्शी सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) एक कथित चीनी जासूस महिला के साथ रिश्ते और हनीट्रैप के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। इस सनसनीखेज खुलासे ने न सिर्फ उनके निजी जीवन में तूफान खड़ा कर दिया है, बल्कि उनकी सीईओ की कुर्सी पर भी तलवार लटका दी है।

1. प्यार का जाल और चीन का ‘मास्टर प्लान’

​कहा जा रहा है कि चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय (MSS) ने एनवीडिया की आधुनिक AI चिप्स और कंपनी की अति-संवेदनशील (Sensitive) तकनीकों तक पहुंच बनाने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची। इसके तहत एलिस हुआंग (Alice Huang) नामक चीनी महिला को प्लांट किया गया।

* ​तय हुई मुलाकात: दोनों की पहली मुलाकात जून 2024 में ताइवान की राजधानी ताइपे में एक तकनीकी पार्टी के दौरान हुई थी।

* ​पहचान: एलिस हुआंग उस समय सिंगापुर स्थित एआई डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ (Megaspeed) की एक कार्यकारी (Executive) अधिकारी के रूप में मौजूद थीं। मेगास्पीड वही कंपनी है, जिसने पिछले दो वर्षों में एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर से अधिक के चिप्स खरीदे हैं।

* खुफिया नजर: अमेरिकी खुफिया एजेंसियां पिछले एक साल से इस संदिग्ध महिला की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए थीं। जांच में जब परतें खुलीं, तो सामने आया कि जिस शख्स के इर्द-गिर्द यह महिला मंडरा रही थी, वह कोई और नहीं बल्कि खुद एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग थे।

2. हुआंग काबूलनामा: कर्मचारियों और परिवार से मांगी माफी

​29 अक्टूबर को ‘न्यू यॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट ने इस पूरे स्कैंडल का पर्दाफाश किया। रिपोर्ट के सामने आने के बाद बढ़ते दबाव के बीच, जेन्सेन हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर पत्नी से बेवफाई की बात को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपनी इस गलती के लिए अपने परिवार (पत्नी और बच्चों) के साथ-साथ एनवीडिया के सभी कर्मचारियों से भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
​हालांकि, चीन ने इन तमाम दावों को खारिज करते हुए इन्हें “बेबुनियाद” बताया है। वहीं, ‘मेगास्पीड’ ने भी उन आरोपों का खंडन किया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि वह एनवीडिया के चिप्स को अवैध रूप से चीन भेज रही थी।

3. अब क्या जाएगी जेन्सेन हुआंग की नौकरी?

​इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पर कड़े फैसले लेने का दबाव बढ़ गया है। 8 नवंबर को एनवीडिया ने इन रिपोर्ट्स की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है कि क्या वाकई हुआंग को किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना बनाया गया था।

* ​बोर्ड के पास है हटाने की शक्ति: कंपनी के नियमों के मुताबिक, निदेशक मंडल (Board of Directors) के बहुमत वोटों के जरिए सीईओ या किसी भी अधिकारी को बिना किसी आपराधिक निष्कर्ष के भी पद से हटाया जा सकता है।

* ​ऐतिहासिक मिसालें: टेक जगत में यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े सीईओ पर गाज गिरी हो। इससे पहले निजी संबंधों और कंपनी की आचरण नीतियों के उल्लंघन के चलते मैकडॉनल्ड्स ने 2019 में अपने सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक और इंटेल ने 2018 में अपने सीईओ ब्रायन क्रजानिच को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

​अब सबकी निगाहें एनवीडिया बोर्ड की जांच रिपोर्ट और अमेरिकी एजेंसियों के अगले कदमों पर टिकी हैं। क्या टेक जगत का यह दिग्गज अपनी गलती और इस भूचाल से उबर पाएगा, या यह मामला एनवीडिया के इतिहास का सबसे बड़ा मोड़ साबित होगा? वक्त ही बताएगा!

Share This Article
Leave a Comment