Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को मिलेगा पुरस्कार, केंद्र ने घोषित किया वीरता पुरस्कार

Bindash Bol

Operation Sindoor : भारत सरकार ने सैन्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी पुरस्कार विजेताओं की सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं। इस सूची में ऑपरेशन सिंदूर में भाग लने वाले सैन्य अधिकारी व जवान भी हैं।

केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

केंद्र सरकार ने हाल ही में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता पुरस्कार प्राप्त रक्षा बलों के प्रशस्ति पत्रों को अधिसूचित किया गया है। राजपत्र में शामिल वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र मुख्यतः भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना के जवानों व अधिकारियों के लिए हैं।

सरकार की तरफ से जारी की गई सूची में सेना के विशेष बलों, राष्ट्रीय राइफल्स, गोरखा रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स, डोगरा रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और आर्टिलरी जैसे कई प्रतिष्ठित यूनिटों के अधिकारी एवं जवान शामिल हैं। नौसेना और वायुसेना के कई पायलटों, कमांडरों और तकनीकी स्टाफ को भी उनके साहसिक अभियानों और मिशनों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

4 सैन्य अधिकारी कीर्ति चक्र से होंगे सम्मानित

भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 02 बार टू सेना पदक (वीरता), 58 सेना पदक (वीरता), 06 नौसेना पदक (वीरता), 26 वायु सेना पदक (वीरता), 07 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 09 उत्तम युद्ध सेवा पदक, और 24 युद्ध सेवा पदक शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment