Prajwal Revanna : कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता और पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बेंगलूरु की विशेष अदालद ने घरेलू सहायिका से रेप के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके अलावा अदालत ने पीड़िता को 7 लाख रुपए का हरजाना भी देने का आदेश दिया है. एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अदालत ने इस मामले में प्रज्वल रेवन्ना को दोषी करार दिया था. न्यायाधीश गजानन भट ने रेवन्ना को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए पूर्व सांसद पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है.