Quad Summit 2026 : क्वाड समिट में मिले PM मोदी और ट्रंप, प्रधानमंत्री की तारीफ में क्या कहा? चीन को दिया कड़ा संदेश!

Bindash Bol

* क्वाड मंच पर ड्रैगन को टेंशन! ट्रंप ने PM मोदी को बताया ‘सख्त इंसान’, फिलीपींस समिट की 5 बड़ी बातें

* ड्रैगन पर शिकंजा और कूटनीतिक कड़े तेवर

Quad Summit 2026 : फिलीपींस की धरती पर दुनिया की सबसे ताकतवर सियासी महफिल यानी क्वाड (Quad) शिखर सम्मेलन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं। मंच साझा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर साथ नजर आए। महज 6 महीने के भीतर दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात है (इससे पहले दोनों 17 जून को फ्रांस में G7 समिट के दौरान मिले थे)।
फिलीपींस के इस ऐतिहासिक मंच पर PM मोदी के अलावा जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी शामिल हुए।

ट्रंप के अंदाज ने खींचा ध्यान: PM मोदी को बताया ‘सख्त’

​क्वाड लीडर्स के साथ अपने शानदार रिश्तों का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चिर-परिचित मजाकिया और बेबाक अंदाज में नजर आए। मीडिया के सवालों के बीच उन्होंने अचानक PM मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा—
​“वैसे मैं बता दूं कि ये बहुत सख्त आदमी हैं।”

​ट्रंप ने इसके बाद जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची की भी तारीफ की और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की तरफ देखते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि वह “ठीक-ठाक” हैं।

PM मोदी और भविष्य की नींव

​इस अहम मुलाकात पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी अक्सर बातचीत होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आज की इस क्वाड मीटिंग से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के भविष्य की नींव और अधिक मजबूत होगी।

चीन को पटखनी देने का मास्टरप्लान

​क्वाड समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ड्रैगन (चीन) को लेकर एक बड़ा और कड़ा बयान दिया।

* ​रेयर अर्थ (Rare Earth) में आत्मनिर्भरता: ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस समय अब तक के सबसे बड़े स्तर पर रेयर अर्थ का उत्पादन कर रहा है।

* ​10 महीनों में चीन की बराबरी: उन्होंने घोषणा की कि अगले 10 महीनों में अमेरिका को जिन भी चीजों की जरूरत होगी, उनका घरेलू उत्पादन शुरू हो जाएगा और वह इस मामले में चीन की बराबरी कर लेगा।

* क्वाड देशों का संयुक्त प्रयास: ट्रंप ने स्पष्ट किया कि सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि भारत और जापान भी इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं और रेयर अर्थ का उत्पादन लगातार बढ़ा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment