Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

Bindash Bol

Rajya Sabha Election : राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की और नामांकन दाखिल करने वाली नेता मिनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है. उनके नामांकन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई थी. जानकारी के मुताबिक नटराजन ने अपने ऊपर तेलंगाना में दर्ज मुकदमें की जानकारी नामांकन छिपाई थी, जिसके आधार वर ये नामांकन रद्द कर दिया गया है. नामांकन रद्द होने के बाद प्रदेश की तीनों राज्य सभा सीटों पर बीजेपी की दावेदारी मजबूत हो गई है और उसके तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है.

बीजेपी नेताओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि तेलंगाना में उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज और उन्होंने हलफनामे में जानबूझ्कर इसका विवरण नहीं दिया. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उनकी संपत्ति और बैंक बेलेंस का पूरा विवरण नामांकन पत्रों में साफ रूप सें नहीं दिया गया है. चुनाव नियमों के मुताबिक उम्मीदवारों को अपने खिलाफ दर्ज मामलों, संपत्तिओं और ऋण का विवरण हलफनामें में पूरी पारदशिता के साथ देना होता है.

सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई- BJP नेता राकेश सिंह
कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन पर बीजेपी नेता राकेश सिंह ने कहा, “उन्होंने जान-बूझकर यह बात छिपाई. फॉर्म अधूरा था और उन्होंने गलत जानकारी दी थी. इन सभी आधारों पर उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया और दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं… लेकिन, चूंकि उनके नामांकन फॉर्म में गंभीर खामियां थीं और तेलंगाना में दर्ज एक मामले को कथित तौर पर छिपाया गया था, इसलिए रिटर्निंग ऑफिसर ने इसी आधार पर उनका नामांकन खारिज कर दिया. इसलिए, अब हम कह सकते हैं कि सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई है.”

वहीं प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कहा, “… न्याय की जीत हुई है. हमारे कार्यकर्ता महेश केवट को आशीर्वाद मिला है. भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है. चुनाव नहीं हुए तो भी हमारे उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य बने और अगर चुनाव होते तो भी वे राज्यसभा सदस्य बनते इसलिए कि हमें जो कागज मिले वह किसने दिए? इसलिए कांग्रेस की क्या स्थिति है आप समझ सकते हैं. हमारे पास तेलंगाना का कागज आ रहा है, तेलंगाना में सरकार इनकी है. हमें कांग्रेस के ही लोगों ने जानकारी दी होगी, कांग्रेस की यह स्थिति है…”

बीजेपी हार का डर छिपाने की कोशिश कर रही है- मयंक राम
नामांकन रद्द होने पर मध्य प्रदेश से कांग्रेस नेता मयंक राम नारायन ने एक्स पर कहा, “भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभिनंदन सामने आ गया है.. संख्या बल नहीं, सत्ता बल के भरोसे राजनीति करने वाली भाजपा अब राज्यसभा चुनाव में भी लोकतंत्र को प्रभावित करने पर उतारू है. जब कांग्रेस विधायक एकजुट दिखे तो अब मीनाक्षी नटराजन जी के नामांकन पर आपत्ति लगाकर हार के डर को छुपाने की कोशिश हो रही है.”

Share This Article
Leave a Comment