Student Protest : रांची में छात्रों का जबरदस्त हल्लाबोल हो रहा है. प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं. जगह-जगह पर कंतीले तारों से बैरिकेडिंग की गई है. पूरी रांची किले में तब्दील हो गई है.

प्रदर्शनकारी छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है. प्रशासन किसी भी कीमत पर छात्रों को विधानसभा तक नहीं पहुंचने देना चाहती है. मगर छात्र डटे हुए हैं.
सरकार ने अराजकता को न्योता दिया- देवेंद्र नाथ महतो
रांची में बड़े पैमाने पर छात्रों का हल्लाबोल हो रहा है. कंटीले तार की बैरिकेडिंग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने सोरेन सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सरकार कुछ ऐसा न करे जिससे अराजकता फैले. कंटीले तार नहीं लाए होते तो मैं नहीं आता. मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. ये क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर है? महतो एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे हैं.

जगह-जगह पर कंतीले तार, किले में तब्दील हुई रांची
छात्रों के घेराव को देखते हुए जगह-जगह पर कंतीले तारों से बैरिकेटिंग की गई है. पूरी रांची किले में तब्दील हो गई है. बावजूद इसके प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेडिंग को तोड़ विधानसभा की ओर लगातार बढ़ रहे हैं.
झारखंड में छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन
झारखंड में छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. आज उनके आंदोलन का 17वां दिन है. छात्रों ने सोमवार को विधानसभा बुलाया है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 1500 जवानों की तैनाती की गई है. ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है.
झारखंड में छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. आज उनके आंदोलन का 17वां दिन है. छात्रों ने सोमवार को विधानसभा बुलाया है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 1500 जवानों की तैनाती की गई है. ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है. इन सबके बावजूद छात्र मामने को राजी नहीं है. उधर, सरकार का कहना है कि छात्रों के अधिकतर मागों को मान लिया गया है. लेकिन छात्र सरकार के इस दावे को खारिज कर रहे हैं. कुल मिलाकर रांची में सरकार और छात्रों के बीच आर-पार की जंग छिड़ गई है. छात्रों के घेराव को देखते हुए जगह-जगह पर कंतीले तारों से बैरिकेटिंग की गई है. पूरी रांची किले में तब्दील हो गई है. बावजूद इसके प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेडिंग को तोड़ विधानसभा की ओर लगातार बढ़ रहे हैं.