UP Weather : UP में मौसम का कहर! 100 KMPH रफ्तार से चलेगी हवा, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Bindash Bol

* घर से निकलने से पहले सावधान! यूपी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी।

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है. भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के राहत मिल गई है. प्रदेश में प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा हो सकती है. जो कि खतरनाक है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है साथ ही लोगों को घरों से ना निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है.

मौसम विभाग के मुताबिक करीब 60 जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है. वहीं 10 से ज्यादा जनपदों में बारिश हो सकती है. इसे लेकर विभाग ने रेड अलर्ड जारी किया है. विभाग की मानें तो 48 से 72 घंटों के दौरान राज्य में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम के अनुसार प्रयागराज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, झांसी, बदायूं, जालौन, महोबा ललितपुर और हमीरपुर, में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

विभाग के अनुसार वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बाराबंकी, चंदौली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और अलीगढ़ में भी तेज आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 मई तक मौसम यही रह सकता है. इस दौरान कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होने के आसार हैं.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment