* दिल्ली-NCR से UP तक मौसम का कहर, जानें बिहार, झारखंड से लेकर MP- उत्तराखंड के मौसम का हाल, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Weather Update : दिल्ली-एनसीआर और यूपी कल हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. यूपी में कल बदायूं, झांसी सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों की तपती गर्मी से राहत मिली. आज भी आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है. आईएमडी ने दिल्ली में आज बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौमस में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.
कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. आईएमडी ने दिल्ली में आज आंधी, बारिश और बिजली कड़कने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ये सिलसिला 31 मई तक जारी रहेगा.
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने 60 जिलों में ओलावृष्टि और 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, सहारनपुर और शामली सहित कई जिलों शामिल हैं. आईएमडी के अनुसार पश्चिमी-मध्य यूपी के कई जिलों और बुंदेलखंड में ओलावृष्टि की संभावना है.
झारखंड, बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश, बिजली और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा और बिहार में भारी बारिश के साथ तेज आंधी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.
झारखंड के इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी
मौसम केंद्र , रांची ने राज्य के मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, धनबाद और कोडरमा समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, गिरिडीह और पाकुड़ जिलों में भी मौसम सक्रिय रहने के आसार हैं. इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ ही वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
एमपी-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
एमपी और राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. कल दमोह में बारिश के साथ ओले भी गिरे थे. आईएमडी के अनुसार आंधी, बारिश और ओले गिरने का सिलसिला 31 मई तक जारी रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
उत्तराखंड और हिमाचल में भी अलर्ट
मौसम विभाग ने बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर उत्तराखंड और हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के त्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली सहित 7 जिलों में बारिश और आंधी लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू और मंडी सहित कई जिलो में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है.
29 मई को कहां-कहां होगी बारिश?
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज और कल अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ ही ओले गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. वहीं दिल्ली समेत इन जगहों पर गरज के साथ आंधी आने की संभावना है. इस दौरान 70-80 से 90 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान में भी 29-30 मई को तेज आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.
* 31 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश और आंधी तूफान
* 28 से 30 मई तक उत्तराखंड में गरज के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश
* 31 मई से 2 जून तक पश्चिमी राजस्थान में और 3 जून तक पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश
* 28 से 31 मई तक झारखंड और ओडिशा में बारिश
* 29 मई को बिहार में तेज आंधी और छिटपुट ओलावृष्टि
* 1 से 3 जून तक अरुणाचल, असमऔर मेघालय में बारिश होने की संभावना
* 31 मई से 3 जून तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश
* 28 से 1 जून तक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में बारिश
* 28 मई से 3 जून तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश
* 29 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली, गरज के साथ मध्यम बारिश