Patang Politics : PM मोदी की ‘पतंग पॉलिटिक्स’ — अहमदाबाद से दुनिया को दोस्ती और डिप्लोमेसी का संदेश

Bindash Bol
  • साबरमती से उड़ी पतंग, बर्लिन तक गया संदेश
  • जब डिप्लोमेसी ने पकड़ी डोर, आसमान बना मंच
  • मोदी के गुजरात में गेस्ट नहीं, दोस्त उड़ाते हैं पतंग
  • भारत की संस्कृति, दुनिया की सहभागिता

Patang Politics : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस समय गुजरात दौरे पर हैं। आज सुबह जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी भारत पहुंचे हैं। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सीधे अहमदाबाद पहुंचे (German Chancellor Friedrich Merz India Visit) और पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके बाद दोनों साथ मिलकर साबरमती रिवरफ्रंट में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 (International Kite Festival-2026) का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पतंग उड़ाई।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार सुबह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां महात्मा गांधी को नमन किया। गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए और तस्वीर पर सूत (धागा) भी चढ़ाया।

साबरमती आश्रम के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर पहुंचे। यहां इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में शामिल हुए हैं। पीएम मोदी और मर्ज ने साथ में पतंग उड़ाई। अहमदाबाद के इस महोत्सव में 50 देशों के 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजों ने भाग लिया, जिनमें चिली, कोलंबिया और दक्षिण कोरिया के पतंगबाज शामिल हैं। इस महोत्सव में रात में भी पतंग उड़ाई गई, जिसमें एलईडी लाइट्स से सजी पतंगें आकर्षण का केंद्र रहीं। यह पतंग महोत्सव अगले 7 दिनों तक चलने वाला है।

दो दिन के भारत दौरे पर हैं जर्मन चांसलर

दुनिया के कई देशों में तनाव के बीच जर्मन चांसलर भारत पहुंचे हैं। आज से दो दिन के भारत दौरे पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, वे गांधीनगर में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। व्यापार, तकनीक और ऊर्जा पर चर्चा होगी। इसके साथ ही मुलाकात में रक्षा और ग्रीन हाइड्रोजन डील पर मंथन होगा।

गुजरात दौरे पर हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पहले दिन वे सोमनाथ पहुंचे थे. यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया था। दौरे के दूसरे दिन पीएम रविवार सुबह पीएम 1 किमी लंबी शौर्य यात्रा में शामिल हुए थे। यहां से पीएम अहमदाबाद पहुंचे, जहां अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन किया था। तीसरे दिन उन्होंने काइट महोत्सव में भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment