* रांची में छात्रों के बवाल के बीच CID का बड़ा एक्शन
* JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को किया अरेस्ट
* लाठीचार्ज के बाद छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे गए
Student Protest : रांची में छात्रों के बवाल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. CID की टीम ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया है. खियांगते पर JPSC के अध्यक्ष रहते हुए ब्लैकलिस्टेड एजेंसी TDPL को काम देने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है. गिरफ्तारी से पहले सीआईडी खियांग्ते से करीब चार बार में लंबी पूछताछ कर चुकी थी.
CID द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अभय तिवारी से पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर सीआईडी की टीम ने सोमवार को खियांगते को गिरफ्तार किया. OMR शीट में कथित छेड़छाड़ और परीक्षा माफियाओं के साथ सांठगांठ के आरोप के बाद खिंगयाते ने पिछले महीने 22 जुलाई अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. CID की छापेमारी के दौरान ही उन्होंने रिजाइन कर दिया.
बता दें कि खियांगते 1988 बैच के झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं. वह राज्य के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं. झारखंड परीक्षा पेपर धांधली मामले में एक परीक्षा संचालक एजेंसी के अकाउंटेंट सहित अब तक लगभग 19 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है.
रांची में छात्र आंदोलन का 17वां दिन
झारखंड में छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. आज उनके आंदोलन का 17वां दिन है. छात्रों ने सोमवार को विधानसभा तक मार्च किया. प्रदर्शनकारी छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया फिर जमकर लाठियां बरसाईं. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले भी दागे. बावजूद इसके छात्र डटे रहे.
छात्रों की क्या है मुख्य मांगें?
प्रदर्शनकारी छात्र 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने, परीक्षा एजेंसियों में व्यापक सुधार और पूरे घोटाले की CBI और ED से जांच कराने की मांग पर अड़े हैं. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले 15 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. छात्रों ने 10 विधानसभा घेराव का ऐलान किया था. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई.