Akhilesh Yadav :गुजरात से दिल्ली तक के सफर पर सियासत… सपा उम्मीदवार धनराज नथवानी की पीएम मोदी पर टिप्पणी से AIMIM का हमला

Bindash Bol

Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तारीफ किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बयान के सामने आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

धनराज नथवानी ने पोस्ट में क्या कहा?

​पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर धनराज नथवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा……

* ​”नेतृत्व, समर्पण और सेवा के 25 साल:” वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से पीएम मोदी का सफर शानदार रहा है।

* ​”गुजरात से देश का नेतृत्व:” गुजरात की सेवा करने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व करने तक उनका राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण अटूट रहा है।

* ​”निरंतर शुभकामनाएं:” उन्होंने राष्ट्र की सेवा में पीएम मोदी को निरंतर शक्ति और सफलता मिलने की कामना की।

AIMIM के शादाब चौहान का अखिलेश यादव पर निशाना

​नथवानी के इस बयान पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को टैग करते हुए तीखे सवाल पूछे…

* ​वक्फ, UCC और CAA जैसे मुद्दों पर सवाल: क्या आप भी मुसलमानों के खिलाफ कानून बनाने वाली मोदी सरकार का महिमा मंडन करते हैं?

* ​उत्तर प्रदेश के मुसलमानों का रुख: शादाब चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान जवाब मांग रहा है और यदि जवाब नहीं मिला, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा।

​इस पूरे घटनाक्रम ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहाँ विपक्षी दलों के बीच आपसी खींचतान और बयानबाजी तेज हो गई है।
​

Share This Article
Leave a Comment