Diwali : ‘दिवाली मानव जनित रोग है…’, खड़गे के बाद अब इमरान मसूद ने दिया हिंदू त्योहार पर विवादित बयान, कटघरे में कांग्रेस

Bindash Bol

Diwali : कांग्रेस के नेताओं की ओर से दीपावली को लेकर विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है. एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने दीवाली को ईद करार दिया था तो वहीं अब सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) ने इसे ‘मानव जनित रोग’ करार दिया है.

‘दिवाली मानव जनित रोग है’

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में AQI के बढ़ते स्तर और वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि ‘दिवाली हो या प्रदूषण, ये मानव जनित रोग हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि इससे निपटने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा, इसमें सरकारें, मौजूदा या उनकी, कुछ नहीं कर सकती हैं.

इसके अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के एक्स पोस्ट पर इमरान मसूद ने कहा, “ये लोग मेंटली डिस्टर्ब हैं. ये सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं. दिपावली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है. लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. चाहे उनकी सरकार हो या हमारी, सरकार इन मामलों पर ज्यादा कुछ नहीं करेगी. लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है.”

वहीं जवानों के साथ पीएम मोदी के दीपावली मनाने और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर उनके भाषण पर इमरान मसूद ने कहा, “दीपावली के दिन ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए. किस किसको खत्म करेंगे.” इमरान मसूद ने कहा, “दिल्ली में एक्यूआई 1710 हो गया है. रात में सहारनपुर में एक्यूआई 600 हो गया था.

खड़गे ने भी दिया था दिवाली को लेकर विवादित बयान

इससे पहले दिवाली के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक ऐसा बयान दिया, जिस पर बवाल मच गया. खड़गे ने दिवाली की ना सिर्फ ईद से तुलना की, बल्कि इसे लंबे समय तक चलने वाली ईद भी करार दिया.

आपको बताएं कि खड़गे ने दिवाली को “खुशियों की ईद” और “कई दिनों तक चलने वाला खुशियों का त्योहार” बताते हुए कहा कि यह पर्व सभी को एक साथ लाता है और आपसी दूरियां मिटाने का अवसर देता है. उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और संवैधानिक एकता बनाए रखने की अपील की थी. बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था और उसे सनातन विरोधी करार दिया था.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment