By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bindash Bol
  • Home
  • Bharat
  • Sports
  • Religion
  • Entertainment
  • Health
  • State
  • Technology
  • Road Safety
Font ResizerAa
Bindash BolBindash Bol
  • Home
  • Bharat
  • Sports
  • Religion
  • Entertainment
  • Health
  • State
  • Technology
  • Road Safety
Search
  • Home
  • Bharat
  • Sports
  • Religion
  • Entertainment
  • Health
  • State
  • Technology
  • Road Safety

Top Stories

Explore the latest updated news!

Meghalaya Politics : मेघालय की राजनीति में बड़ा भूचाल… UDP को बड़ा झटका, 8 विधायक एक साथ BJP में शामिल

UNGA : तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की फितरत नहीं बदली: UN में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत ने तुरंत धो डाला!

Asian Games 2026 : मनु भाकर ने किया फाइनल में क्वाल‍िफाई, मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद

Stay Connected

Find us on socials
2.4k Followers Like
6.6k Followers Follow
77.6k Subscribers Subscribe
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Bharat

Indias Current Account Surplus : भारत की सधी हुई चाल, अमेरिका चीन बेहाल

Siddarth Saurabh
Last updated: June 28, 2025 10:38 am
By Siddarth Saurabh
Share
SHARE

Indias Current Account Surplus : देश के लोगों के लिए एक गुड न्यूज़ है। आपको याद होगा कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया था, तब उन्होंने भारत को टैरिफ किंग कहकर संबोधित किया था और भारत के एक्सपोर्ट को बड़ा डेंट पहुंचाने की कोशिश की थी। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सारे मोहरे भारत के सामने पिटते हुए दिखाई दिए। इसका सबसे बड़ा सुबूत है भारत का करंट अकाउंट सरप्लस। जिसका आंकड़ा देखकर न्यूयॉर्क से लेकर शंघाई तक सब हैरान हैं। भारत का कंरट अकाउंट सरप्लस में आना इस बात का संकेत है कि भारत के एक्सपोर्ट में इजाफा हुआ है और इंपोर्ट में गिरावट देखने को मिला है।

जिसकी वजह से पड़ोसी देश चीन की भी बेचैनी काफी बढ़ गई है। ये बेचैनी इस वजह से है कि भारत अब दुनिया के तमाम देशों को अपना एक्सपोर्ट बढ़ा रहा है। साथ ही दुनिया की कई कंपनियां भारत में अपनी फैक्ट्री लगा रही हैं। जो शतरंज की चाल कभी चीन चल रहा था, अब उसी चाल से भारत ‘ड्रैगन’ को मात देने की कोशिश कर रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर भारत के करंट अकाउंट सरप्लस को लेकर किस तरह के आंकड़े सामने आए हैं।

13.5 अरब डॉलर का सरप्लस


भारत ने जनवरी-मार्च तिमाही में 13.5 अरब डॉलर का करंट अकाउंट सरप्लस दर्ज किया जो जीडीपी का 1.3 प्रतिशत है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4.6 अरब डॉलर था। इसका मतलब है कि एक साल में इसमें 3 गुना का इजाफा देखने को मिल चुका है। देश के सेंट्रल बैंक आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में करंट अकाउंट बढ़ने की मुख्य वजह सर्विसेज के एक्सपोर्ट में वृद्धि और विदेश से भेजे जाने वाले धन में बढ़ोतरी रही। हालांकि सालाना आधार पर देश का करंट अकाउंट 2024-25 के दौरान 23.3 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.6 प्रतिशत) घाटे में रहा। किसी देश के चालू खाते से यह पता चलता है कि संबंधित देश को निर्यात से कितनी आय हुई और उसने आयात पर कितना खर्च किया। इसके अलावा निवेश से आय और धनप्रेषण से जुड़े लेन-देन भी इसमें शामिल होते हैं।

चालू खाता अधिशेष का क्या मतलब है?

चालू खाता किसी देश के अंतरराष्ट्रीय लेनदेन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो भुगतान संतुलन का एक कम्पोनेंट है। यह मुख्य रूप से वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश आय (जैसे ब्याज और डिविडेंड) और एकतरफा ट्रांसफर (जैसे विदेशी सहायता और रेमिटेंस) को रिकॉर्ड करता है। चालू खाता अधिशेष का मतलब है कि देश ने विदेश से जितनी वस्तुएं और सेवाएं खरीदी हैं, उससे कहीं ज्यादा वस्तुएं और सेवाएं बेची हैं।
देश को विदेश से प्राप्त होने वाली निवेश आय (जैसे विदेशी कंपनियों में भारतीय निवेश से लाभांश) का मूल्य विदेश को किए गए निवेश आय भुगतान (जैसे भारत में विदेशी निवेश पर लाभांश) से ज्यादा है।

क्या चीन की राह पर चल पड़ा है भारत?

चीन का चालू खाता आमतौर पर बड़े सरप्लस में रहता है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है। उसकी अर्थव्यवस्था निर्यात पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है। चीन बड़ी मात्रा में निर्मित वस्तुओं का निर्यात करता है। बड़े चालू खाता अधिशेष से चीन के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे उसे वैश्विक वित्तीय बाजारों में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनने में मदद मिली है। हालांकि, कुछ देश इसे अनुचित व्यापार प्रथाओं और वैश्विक असंतुलन का कारण भी मानते हैं। भारत का चालू खाता सरप्लस में रहना शुरुआती ट्रेंड है। इसे मेनटेन करने के लिए आगे काफी मेहनत करनी होगी।

अमेरिका की स्थिति क्या है?

अमेरिका का चालू खाता आमतौर पर घाटे में रहता है। इसका मतलब है कि अमेरिका जितना निर्यात करता है, उससे कहीं अधिक वस्तुओं और सेवाओं का आयात करता है। अमेरिका एक उपभोग-उन्मुख अर्थव्यवस्था है। उसकी घरेलू मांग अक्सर उसके घरेलू उत्पादन से ज्यादा होती है, जिससे आयात बढ़ जाते हैं।

क्या कहते हैं आरबीआई के आंकड़े?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ‘चौथी तिमाही के दौरान भारत के भुगतान संतुलन में घटनाक्रम’ नाम की रिपोर्ट जारी की है। इससे पता चलता है कि भारत का चालू खाता वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.5 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.3 फीसदी) के सरप्लस में रहा। इसका असर वार्षिक आंकड़ों पर भी पड़ा है। सालाना आधार पर देश का चालू खाता घाटा कम हुआ है। 2024-25 में यह 23.3 अरब डॉलर रहा, जो जीडीपी का 0.6 फीसदी है। जबकि 2023-24 में यह 26 अरब डॉलर था, जो जीडीपी का 0.7 फीसदी था।

TAGGED:Current Account DeficitIndias Current Account Surplus
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Shefali Jariwala death : कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन,हार्ट अटैक या कुछ और?
Next Article Current Account : भारत के चालू खाते में ऐतिहासिक सुधार : आइये समझें सरल भाषा में!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Meghalaya Politics : मेघालय की राजनीति में बड़ा भूचाल… UDP को बड़ा झटका, 8 विधायक एक साथ BJP में शामिल
September 23, 2026
UNGA : तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की फितरत नहीं बदली: UN में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत ने तुरंत धो डाला!
September 23, 2026
Asian Games 2026 : मनु भाकर ने किया फाइनल में क्वाल‍िफाई, मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद
September 23, 2026
Azamgarh Mass Murder : आजमगढ़ दहक उठा… ‘भाई की आत्मा’ का खौफ, तंत्र-मंत्र का अंधकूप और 5 लाशों की खौफनाक दास्तान!
September 23, 2026
Asian Games : एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम जीता गोल्ड, श्रीलंका को फाइनल में बुरी तरह से रौंदा, शेफाली-स्मृति ने किया कमाल
September 22, 2026
Politics

Meghalaya Politics : मेघालय की राजनीति में बड़ा भूचाल… UDP को बड़ा झटका, 8 विधायक एक साथ BJP में शामिल

September 23, 2026
Bharat

UNGA : तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की फितरत नहीं बदली: UN में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत ने तुरंत धो डाला!

September 23, 2026
Sports

Asian Games 2026 : मनु भाकर ने किया फाइनल में क्वाल‍िफाई, मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद

September 23, 2026
State

Azamgarh Mass Murder : आजमगढ़ दहक उठा… ‘भाई की आत्मा’ का खौफ, तंत्र-मंत्र का अंधकूप और 5 लाशों की खौफनाक दास्तान!

September 23, 2026
Facebook Twitter Youtube Instagram
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Copyright © 2026 BB NEWS

Welcome Back!

Sign in to your account