Tej Pratap Yadav: मुझे टिकट नहीं मिला तो महुआ से हार जाएगी RJD… तेज प्रताप

Bindash Bol

Tej Pratap Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तारीखों का अभी ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन सियासी पारा हाई हो चुका है. सभी पार्टियां और नेता अपनी-अपनी जीत के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी को बड़ा अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा है, मुझे टिकट नहीं दिया गया तो RJD महुआ से हार जाएगी. तेज प्रताप यादव ने कहा, मैं महुआ से ही चुनाव लड़ूंगा. ये बातें उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहीं.

तेज प्रताप यादव आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं. वैशाली जिले के महुआ में उनकी सक्रियता बढ़ी है. बीते दिनों उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का दौरा भी किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका वादा था कि महुआ में मेडिकल कॉलेज बने, जो कि पूरा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने महुआ से चुनाव लड़ने पर भी बात की थी.

Share This Article
Leave a Comment