- नेपाल में सुप्रीम कोर्ट को
जलाया गया। - संसद भवन को आग लगा दिया गया।
- राष्ट्रपति भवन में आग लगायी गयी है।
- पीएम के घर में आग लगायी गयी।
- पूर्व पीएम के घर में आग लगायी गयी।
- कई मंत्रियों के घर जला दिये गये।
- नेपाली कांग्रेस व CP ऑफ नेपाल के ऑफिसेज जलाये गये।
- क्या नेपाल के पूर्व राजा के घर में आग लगायी गयी?
Who is Balen Shah : जियो पॉलिटिक्स में सबसे महत्वपूर्ण होता है मुल्क के साथ-साथ पड़ोसी मुल्कों में भी राजनीतिक स्थिरता का बना रहना और किसी भी बाहरी ताकत का हस्तक्षेप न होना. पिछले एक दशक में भारत में ज़रूर राजनीतिक स्थिरता रही है लेकिन भारत के पड़ोसी देशों श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, अफ़ग़ानिस्तान आदि भयानक अस्थिरता के दौर से गुज़रे हैं. मज़बूत लोकतांत्रिक देश होने के नाते हमने हमेशा से अपने पड़ोसी मुल्कों में शांति बहाली की कोशिश जारी रखी है लेकिन अब लगता है कि गेंद हमारे पाले से निकलकर किसी तीसरे मुल्क के पास चली गई है जो एक के बाद एक एशियाई महाद्वीप में सरकारें अस्थिर होती जा रही हैं और हम तमाशबीन बने सिर्फ़ देख रहे हैं.
इससे प्रतीत होता है कि नेपाल में खड़ा तूफान सोशल मीडिया बैन की वजह से जमीन पर उठा जरूर, लेकिन इसके पीछे कई तरह की ताकतें खड़ी हैं। सालों से नेपाल में इस ज्वालामुखी की नींव डाली गयी मालूम पड़ती है। इन सबके बीच सरकार ने युवाओं पर गोली चलवा कर आ बैल मुझे मार की स्थिति पैदा कर ली। काठमांडू के निर्दलीय मेयर ‘बालेन शाह’ (नीचे तस्वीर में) इस आंदोलन के बड़े कर्ताधर्ता बन कर उभरे हैं। म्यांमार, श्रीलंका, बांग्लादेश के बाद उसी पैटर्न पर नेपाल में जो घटनाएं हो रही हैं, वह संदेश है कि इस आंदोलन की डोर किसी और के हाथ है। अभिव्यक्ति की यह लड़ाई, कटपुतली की लड़ाई भी हो सकती है।
बालेन शाह : काठमांडू के मेयर, युवाओं के चहेते…
नेपाल की राजनीति में तेजी से लोकप्रिय हुए काठमांडू महानगर के मेयर बालेन शाह न सिर्फ एक सफल राजनेता हैं, बल्कि एक जाने-माने इंजीनियर और रैपर भी हैं. उनकी पहचान राजनीति में आने से पहले ही युवाओं के बीच एक कलाकार और प्रोफेशनल इंजीनियर के रूप में स्थापित हो चुकी थी.राजनीतिक करियर की बात करें तो बालेन शाह फिलहाल काठमांडू महानगर पालिका के मेयर हैं.
इसके अलावा बालेन शाह एक मशहूर रैपर और संगीतकार भी हैं. उन्होंने कई टीवी शो, रैप बैटल और म्यूजिक वीडियो में हिस्सा लिया है. युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है और इससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है.
काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह ने जेन-जी प्रदर्शनकारियों से मौजूदा अशांति के बीच संयम बरतने का आह्वान किया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक मैसेज में शाह ने देश भर में बढ़ते तनाव के बीच शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने लिखा, “अब आपको और मुझे संयम बरतना होगा. आपकी पीढ़ी को ही अब से देश का नेतृत्व करना होगा. तैयार रहें.”
2022 में बालेन ने काठमांडू में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मेयर का चुनाव जीता. उन्हें भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, शहर की सड़कों की सफाई, सार्वजनिक स्कूली शिक्षा में सुधार और टैक्स चोरी करने वाले निजी संस्थानों पर नकेल कसने जैसे सुधारों की शुरुआत के लिए जाना जाता है.
