Bangladesh : उम्मा के चक्कर में ‘बेघर’ हुआ बांग्लादेश! UAE ने 4800 वीजा रद्द कर दिखाई उसकी औकात

Bindash Bol

Bangladesh : भारत से दूरी और खाड़ी के देशों से नजदीकी बढ़ाने के सपने देखने वाले बांग्लादेश को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ऐसा जोरदार तमाचा जड़ा है कि उसकी आंखें अब एक झटके में खुल गई हैं। मुस्लिम उम्मा का राग अलापते हुए मक्का समझौते की तरफ दौड़ लगाने वाले बांग्लादेश को यूएई ने जमीन दिखा दी है।
यूएई ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 4,800 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। आलम यह है कि जो मजदूर और कारोबारी अपनी छुट्टियों में घर लौटे थे, वे अब अपने ही मुल्क में फंसकर रह गए हैं।

छंटनी, सख्ती और सन्नाटा: कैसे हुआ एक्शन?

* ​छुट्टियों पर गए, रास्ते बंद: ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जो बांग्लादेशी वर्कर्स छुट्टियों पर अपने घर लौटे थे, उन्हें ईमेल के जरिए काम पर लौटने से साफ मना कर दिया गया और उनके वीजा रद्द कर दिए गए।

* ​सालों पुरानी मेहनत पर पानी: यूएई ने सिर्फ नए लोगों पर ही गाज नहीं गिराई है, बल्कि उन बांग्लादेशियों के भी वीजा रद्द कर दिए हैं जो पिछले 25 से 27 सालों से वहां रहकर नौकरी या कारोबार कर रहे थे।

* ​सोशल मीडिया बना जी का जंजाल: विशेषज्ञों के अनुसार, खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच यूएई ने सुरक्षा जांच बेहद कड़ी कर दी है। मिडिल ईस्ट संघर्ष के दौरान ईरान के हमलों का समर्थन करने और सोशल मीडिया पर जश्न मनाने वाले कई बांग्लादेशी और पाकिस्तानी यूएई की रडार पर आ गए थे, जिसके बाद यह बड़ा एक्शन लिया गया।

तारिक सरकार की नीयत पर उठे सवाल

​जुलाई से ही वीजा रद्द होने का सिलसिला शुरू हो चुका था, लेकिन अबू धाबी स्थित बांग्लादेशी दूतावास अपनी नाकामी छिपाने के लिए इसे “महज अफवाह” करार देता रहा। सरकार की इस मुहरबंद चुप्पी और नाकामी से भड़के प्रभावित नागरिकों ने अब 22 सितंबर की डेडलाइन थमा दी है। नेशनल प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नागरिकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर यूएई सरकार से उच्च स्तर पर बातचीत करके इस संकट का समाधान नहीं निकाला गया, तो हालात और बिगड़ेंगे।

सबक साफ है…

पड़ोसी देश भारत से पंगा लेकर और दूर के गठजोड़ में अपनी धमक दिखाने चले बांग्लादेश को यूएई ने बता दिया है कि मेहमान बनकर देश की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए खाड़ी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment