CWG 2026 Day 9: भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन! 9वें दिन झटके 2 गोल्ड समेत 6 मेडल, मेडल टैली पहुंची 23

Bindash Bol

* 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज! राष्ट्रमंडल खेलों के 9वें दिन भारत का ‘सिक्सर’, जानें मेडल टैली का पूरा हाल

CWG 2026 Day 9: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का नौवां दिन (शुक्रवार, 31 जुलाई) भारत के लिए सफलताओं भरा रहा. भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ही ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 6 मेडल अपने नाम किए. इन 6 मेडल के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या अब 17 से बढ़कर 23 हो गई है, जिसमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं. हालांकि, शानदार प्रदर्शन और 2 गोल्ड जीतने के बावजूद भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर ही बरकरार है.

नौवें दिन ऐतिहासिक उपलब्धियां

अस्मिता ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो इवेंट के अंदर भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया. इसके तुरंत बाद, हर्ष इस खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने. वहीं, यामिनी ने अपने फाइनल मुकाबले के बाद सिल्वर मेडल हासिल किया. दूसरी ओर, तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन इंवेंट में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत को इस इवेंट का पहला मेडल दिलाया. इनके अलावा, जैवलिन थ्रो में भारत के लिए डबल पोडियम फिनिश रहा. स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता और उनके साथी खिलाड़ी यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

भारत को मेडल टैली में क्यों नहीं हुआ फायदा?

8वें दिन की समाप्ति तक भारत के पास 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज के साथ कुल 17 मेडल थे और भारत 10वें स्थान पर था. नौवें दिन 2 नए गोल्ड समेत 6 मेडल जीतने के बाद भी भारत 10वें स्थान पर ही है. इसका सबसे बड़ा कारण नाइजीरिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और मलेशिया जैसे देशों की ओर से भी अपने गोल्ड मेडल की संख्या में इजाफा करना है. भारत कुल मेडल के हिसाब से मलेशिया और नाइजीरिया जैसे देशों से आगे है, लेकिन गोल्ड मेडल में वो पीछे चल रहा है. हालांकि, ये भरपाई भी खेल के 10वें दिन हो सकती है.

नौवें दिन के बाद मेडल टैली

1. ऑस्ट्रेलिया 55 गोल्ड, 30 सिल्वर, 43 ब्रॉन्ज (कुल: 128)

2. इंग्लैंड 17 गोल्ड, 34 सिल्वर, 29 ब्रॉन्ज (कुल: 80)

3. कनाडा 17 गोल्ड, 15 सिल्वर, 21 ब्रॉन्ज (कुल: 53)

4. स्कॉटलैंड 10 गोल्ड, 8 सिल्वर, 16 ब्रॉन्ज (कुल: 34)

5. नाइजीरिया 9 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज (कुल: 18)

6. न्यूजीलैंड 7 गोल्ड, 10 सिल्वर, 8 ब्रॉन्ज (कुल: 25)

7. साउथ अफ्रीका 7 गोल्ड, 9 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज (कुल: 25)

8. मलेशिया 7 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज (कुल: 13)

9. वेल्स 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, 12 ब्रॉन्ज (कुल: 24)

10. भारत 5 गोल्ड, 12 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज (कुल: 23

)

Share This Article
Leave a Comment