Devuthani Ekadashi : जब भक्त की पुकार पर स्वयं चले आए भगवान! पढ़ें देवउठनी एकादशी की रोचक कथा

Bindash Bol

Devuthani Ekadashi : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास भी समाप्त हो जाता है। इसी के साथ विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं।

पद्मपुराण में लिखा है कि इस दिन श्रीहरि की केतकी के एक पत्ते से पूजा भी कर लेंगे तो भगवान्‌ गरुड़ध्वज एक हजार साल तक तृप्त रहते हैं। जो अगस्त्य से भगवान्‌ जनार्दन की पूजा करता है, उससे नरक नहीं मिलता। जो कार्तिक में भगवान्‌ जनार्दन को तुलसी के पत्र और पुष्प अर्पण करते हैं, उनका जन्मभर का किया हुआ पाप भस्म हो जाता है। जो प्रतिदिन दर्शन, स्पर्श, ध्यान, नाम-कीर्तन, स्तवन, अर्पण, सेचन, नित्यपूजन तथा नमस्कार के द्वारा तुलसी में नव प्रकार की भक्ति करते हैं, वे सहरत्र युगों तक पुण्य का विस्तार करते हैं। सब प्रकार के फूलों और पत्तों की चढ़ाने से जो फल होता है, वह कार्तिक मास में तुलसी के एक पत्ते से मिल जाता है। कार्तिक मास में रोजाना नियमपूर्वक तुलसी के कोमल पत्तों से महाविष्णु श्रीजनार्दन का पूजन करना चाहिए। सो यज्ञोंद्वारा देवताओंका यजन करने और अनेक प्रकार के दान देने से जो पुण्य होता है, वह कार्तिक मेंतुलसीदल मात्र से केशव की पूजा करनेपर प्राप्त हो जाता है। यहां हम आपको कथा के साथ इस व्रत का महात्मय भी बताएंगे, जिसका जिक्र पद्मपुराण में किया गया है, उसको भी पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि एकादशी व्रत कितना पुण्यकारी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ व्रत कथा पढ़ने और सुनने का भी विशेष महत्व है। इस कथा में बताया गया है कि कैसे एक भक्त की पुकार सुनकर भगवान विष्णु खुद उसके साथ भोजन करने पहुंचे थे। आगे पढ़ें देवउठनी एकादशी व्रत की कथा…

देवउठनी एकादशी व्रत कथा
प्रचलित कथा के अनुसार, पुराने समय में एक राजा के राज्य में एकादशी के दिन अनाज खाने की मनाही थी। राजा से लेकर आम जनता तक सभी लोग इस नियम का पालन करते थे। इस दिन हर कोई फल और दूध का सेवन करता था। एक बार दूसरे राज्य का एक व्यक्ति राजा के यहां नौकरी मांगने आया। राजा ने उसे काम देने से पहले बता दिया कि एकादशी के दिन उसे भी अनाज नहीं मिलेगा। वह व्यक्ति इस शर्त पर नौकरी करने लगा।

कुछ दिनों बाद एकादशी आई। उस दिन उसे भी फल और दूध दिया गया, लेकिन उसका पेट नहीं भरा। भूख से परेशान होकर वह राजा के पास पहुंचा और अनाज मांगने लगा। आखिरकार राजा ने उसे अनाज देने की अनुमति दे दी। वह व्यक्ति नदी किनारे गया, स्नान किया और भोजन बनाया। खाना तैयार होने पर उसने भगवान विष्णु को याद करके भोजन करने के लिए बुलाया। भक्त की पुकार सुनकर भगवान विष्णु प्रकट हुए और उसके साथ बैठकर भोजन किया।
अगली एकादशी पर उस व्यक्ति ने राजा से दोगुना अनाज मांगा। उसने बताया कि पिछली बार भगवान विष्णु उसके साथ भोजन करने आए थे। राजा को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि वह खुद लंबे समय से भगवान की पूजा कर रहा था, लेकिन उसे कभी दर्शन नहीं हुए थे।
इस बार राजा भी उसके साथ नदी किनारे गया और पेड़ के पीछे छिपकर बैठ गया। व्यक्ति ने भोजन बनाकर भगवान को पुकारा, लेकिन काफी देर तक वे नहीं आए। निराश होकर भक्त ने कहा कि अगर भगवान नहीं आए तो वह नदी में कूदकर प्राण दे देगा। उसकी बात सुनते ही भगवान विष्णु प्रकट हो गए और उसके साथ भोजन किया। इसके बाद वे भक्त को दिव्य विमान में बैठाकर वैकुंठ धाम ले गए। यह देखकर राजा को समझ आ गया कि भगवान सच्ची श्रद्धा और समर्पण से प्रसन्न होते हैं, केवल पूजा के नियम निभाने से नहीं।

एक ही उपवास से कई पापों का नाश

नारदजी ने कहा एक बार ब्रह्माजी से पूछा कि पिताजी धर्म-कर्म में प्रवृत्ति कराने वाले भगवान गोविन्द जागते हैं,उस प्रबोधिनी एकादशीका माहात्म्य बतलाएं। उन्होंने बताया कि देवउठनी एकादशी पाप का नाश, पुण्य की वुद्धि तथा उत्तम बुद्धि वाले पुरुषों को मोक्ष प्रदान करने वाली है। इस एकादशी को एक ही उपवास कर लेने से मनुष्य हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल पा लेता है। ऐसी चीजें जो संसार में कोई पा नहीं सकता जो दुर्लभ हैं, जिसे त्रिलोकी में किसी ने भी नहीं देखा है, ऐसी चीजें भी अगर व्रत में मांगोगे तो एकादशी व्रत से मिल जाएंगी। कार्तिक की हरिबोधिनी एकादशी पुत्र तथा पौत्र प्रदान करनेवाली है। जो इस दिन श्रीहरि की उपासना करता है, वही ज्ञानी है, वही योगी है, वही तपस्वी और जितेन्द्रिय है तथा उसी को भोग और मोक्ष मिलता है। कहा जाता है कि जो इस व्रत को करता है, वो श्रीहरि को संतुष्य करने के बाद सम्पूर्ण दिशाओं को अपने तेजसे प्रकाशित करता हुआ श्रीहरि के वैकुण्ठ धामको जाता है। प्रबोधिनी एकादशी ऐश्वर्य,सम्पत्ति,उत्तम बुद्धि, राज्य तथा सुख प्रदान करती है। मेरुपर्वत के समान जो बड़े-बड़े पाप हैं, उन सभी को यह पापनाशिनी प्रबोधिनी एक ही उपवास से भस्म कर देती है। यह भी कहा जाता है कि जो इस एकादशी का व्रत करते हैं उनके पितर नरक के दुःखों से छुटकारा पाकर भगवान्‌ विष्णु के परमधाम को चले जाते हैं। अश्वमेध आदि यज्ञों से भी जिस फलकी प्राप्ति कठिन है, वह प्रबोधिनी एकादशीको जागरण करने आपको ऐसे ही मिल जाती है। इस व्रत कोलेकर कहा जाता है कि सम्पूर्ण तीर्थो में नहाकर सोने के दान और पृथ्वी दान करने से जो फल मिलता है, वह श्रीहरि के लिए इस एकादशी पर जागरण करने मात्र से मनुष्य प्राप्त कर लेता है।

प्रबोधिनी एकादशी से दस हजार यज्ञोंका फल

इस एकादशी के लिए यह भी कहा जाता है कि अगर आपने बचपन में, जवानी में या बुढ़ापे में कोई भी पाप किया है तो आपके सभी पाप आपके इस व्रत को रखने मात्र से धुल जाते हैं। जो भगवान्‌ विष्णुके भजन में तत्पर होकर कार्तिक में पराये अन्नका त्याग करता है, वह चान्द्रायण ब्रत का फल पाता है। जो रोजाना शास्त्रीय चर्चा से कार्तिक मास व्यतीत करता है, वह अपने सम्पूर्ण पापों को जला डालता और दस हजार यज्ञोंका फल प्राप्त करता है। कार्तिक मास में शास्त्रीय कथा के कहने सुनने से भगवान्‌ मधुसूदन को जैसा सन्तोष होता है, वैसा उन्हें यज्ञ, दान अथवा जप आदिसे भी नहीं होता। जो पुरुष कार्तिक मास में एक या आधा श्लोक भी भगवान्‌ विष्णु की कथा बांचते हैं, उन्हें सो गोदान का फल मिलता है। जो कार्तिक में कल्याण-प्राप्ति के लोभ से श्रीहरि की कथा का प्रबन्ध करता है, वह अपनी सौ पीढ़ियोंको तार देता है। जो मनुष्य सदा नियमपूर्वक कार्तिक मास में भगवान्‌ विष्णु की कथा सुनता है, उसे सहसत्र गोदानका फल मिलता है।

श्रीहरि को अर्ध्य देने से करोड़ गुना होकर फल मिलता है

ऐसा कहा जाता है कि जो एकादश के दिन भगवान के समक्ष गान, नृत्य, वाद्य और श्रीविष्णुकी कथा करता है, वह तीनों लोकों के ऊपर विराजमान होता है। इस एकादशी पर बहुत-से फल-फूल, कपूर, अरगजा और कुछ्लुम के द्वारा श्रीहरि की पूजा करनी चाहिए। एकादशी आने पर धन की कंजूसी नहीं करनी चाहिए, यह भी वर्णित है कि इस दिन जो दान करता है, उसे असंख्य पुण्यकी प्राप्ति होती है। प्रबोधिनी एकादशी को जागरण के समय जल लेकर फल तथा नाना प्रकारके द्रव्यों के साथ श्रीजनार्दन को अर्ध्य देना चाहिए। इस दिन श्रीहरि को अर्ध्य देने से करोड़ गुना होकर फल प्राप्त होता है। इस दिन भोजन-आच्छादन और दक्षिणा आदि के द्वारा भगवान्‌ विष्णु की प्रसन्नता के लिए गुरु की पूजा करनी चाहिए। जो मनुष्य उस दिन श्रीमद्धागवतकी कथा सुनता और पुराण का पाठ करता है, उसे एक-एक अक्षरपर कपिलादानका फल मिलता है।

भगवान विष्णु की आरती:

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।

सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।

तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय…॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥

पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।

श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।

कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं।  बिंदास बोल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता।

Share This Article
Leave a Comment