Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मैनिफेस्टो कमेटी के हरदयाल सिंह कंबोज ने BJP ज्वाइन किया

Bindash Bol

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी में दल बदल का सिलसिला शुरू हो गया है. पार्टी के बड़े नेता ने हाथ का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी के कमल को चुन लिया.

कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी के सह-अध्यक्ष हरदयाल सिंह कंबोज ने BJP की सदस्यता ले ली है. कांग्रेस ने उन्हें चुनाव में मेनिफेस्टो बनाने की अहम जिम्मेदारी दी थी. हरदयाल सिंह राजपुरा से कांग्रेस विधायक भी रह चुके हैं. जिस नेता पर इन चुनावों में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी थी. उसी ने अधर में छोड़कर पाला बदल लिया.

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने मोहाली में कार्यक्रम चलाया था. जिसमें कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने नेताओं की जॉइनिंग करवाई. इसी कड़ी में हरदयाल सिंह कंबोज भी BJP में शामिल हुए. जिसे कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं, कांग्रेस के लिए आगे मुश्किल भरोसे की भी होगी. क्योंकि जिस नेता को मेनिफेस्टो जैसी जिम्मेदारी दी थी, उसी ने पाला बदल दिया ऐसे में आगे की राह आसान नहीं. 

नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नेताओं को शपथ दिलाते हुए हरियाणा के CM नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लेते हुए कहा, चन्नी साहब डंपर पर चढ़कर लोगों को दिखाते थे कि अवैध माइनिंग हो रही है. सैनी ने आरोप लगाया कि चन्नी के कार्यकाल में जितनी अवैध माइनिंग हुई, उससे ज्यादा अब हो रही है.

Share This Article
Leave a Comment