India Pakistan Conflict : ”उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता, जिस मुल्क की सरहद की निगहबान हैं आँखें”

Bindash Bol

India Pakistan Conflict : भारत का यह रडार इमेजिंग सैटेलाइट, कल पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C61) के जरिए लॉन्च होगा। इसका शुभ नाम है, EOS-09 (RISAT-1B)। इस सैटेलाइट में C-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) है, जो हर मौसम में उच्च-रिजॉल्यूशन इमेज प्रदान करेगा।

ये तो हुई साइंस की भाषा अब सरल भाषा मे समझो ये सैटेलाइट क्या काम करेगा। वैसे तो यह कृषि, मौसम आदि कई क्षेत्रों के लिए काम करेगा लेकिन इसकी खासियत ये है कि यह रडार से तस्वीरें लेता है, जो दिन-रात, बारिश-कोहरे में भी परफेक्ट काम करता है।

यह सैटेलाइट सीमा पर दुश्मन की हरकतों, जैसे सैनिकों, हथियारों या टैंकों की गतिविधियों को देख सकता है।
यह सैटेलाइट बहुत साफ और बारीक तस्वीरें देता है, इसलिए यह दुश्मन सेना या आतंकियों के गुप्त ठिकाने, बंकर या मिसाइल आसानी से ढूंढ कर उसकी तस्वीरें भेज सकता है।

इन तस्वीरों से हमारी सेना को यह तय करने में मदद मिलेगी है कि हमारा दुश्मन कहां और कैसे उस पर हमला करना है। युद्ध या स्ट्राइक के बाद यह सेना को यह देखने में मदद करता है कि दुश्मन को कितना नुकसान हुआ है। यह सैटेलाइट सेना को तुरंत सही जानकारी देगा, जिससे हमारी सेना तेजी से और सही फैसले ले पाएगी।

इससे मिलने वाला रडार डेटा दुश्मन के रडार और संचार प्रणालियों की स्थिति का पता लगाने में मदद करेगा। कुल मिलाकर यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में भारत की आंखों की तरह काम करेगी, जो हर समय दुश्मन पर नजर रखेगी और आप चैन से अपने घरों में सो सकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment